✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में बीजेपी ने निकाला जनाक्रोश मार्च, रघुवर दास ने सरकार को बताया आदिवासी विरोधी सरकार 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:03:06 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर बीजेपी का जनाक्रोश मार्च सह उपायुक्त कार्यालय घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बीजेपी ने एक स्लोगन दिया. जिसमें हेमंत हटाओ झारखंड बचाव का नारा दिया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, जमशेदपुर सांसद विधुत वरण महतो, सहित कई बड़े बीजेपी नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान उपयुक्त कार्यालय का किया घेराव किया गया. सभी लोग मुख्य सड़क पर बैठ गए. जिससे सड़क एक घंटे तक बाधित रहा. जिसके बाद उपयुक्त से मुलाकात में उन्हें एक मांग पत्र सौंपा गया.

सरकार में मची है लूट खशोत

इस मौके पर सभी वक्ताओं ने हेमंत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार में लूट खशोत मची है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जो भी जनता से वादे किए उसे पूरा नहीं किया, राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है.  राज्य में लूट खशोट मचा है.  बालू हो या कोयला सभी जगह लूट का खेल हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल जोरों पर है. उन्होंने हेमंत सरकार को कमजोर सरकार है. सरकार की नीतियों को बिचोलिये बना रहे है, जिस कारण राज्य का विकास की जगह विनाश हो रहा है. वहीं हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार केवल मलाई खाने का काम कर रही है. जहां भी देखे मलाई ही मलाई का खेल चल रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में कैबिनेट से लेकर हेमंत सोरेन के घर तक केवल मलाई खाने का खेल चल रहा है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:BJPprotest march in Jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.