✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा ने निकाली 40 किमी. की बाइक तिरंगा यात्रा , लोगों ने बरसाए फूल तो  भाजपाइयों ने सैनिकों पर की पुष्प वर्षा 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:21:41 AM

धनबाद(DHANBAD) -  भाजपा की युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर बुधवार को राजगंज से लेकर निरसा तक 40 किमी. की बाइक तिरंगा यात्रा निकाली. . तिरंगा बाइक यात्रा में शामिल भाजपा समर्थकों पर रास्ते में जगह-जगह लोगों ने घरों के छतों से पुष्प बरसाए ,इधर भाजपाइयों ने भी सैनिकों के वाहनों पर पुष्प वर्षा की.  सैनिकों की गाड़ी को रोककर भाजपा नेताओं ने उन्हें फूल भेंट किए और आजादी की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामना दी.

सांसद पशुपति नाथ सिंह भी हुए शामिल 

इस क्रम में रास्ते में बरवाअड्डा किसान चौक पर तिरंगा यात्रियोंं को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ,धनबाद ग्रामीण जिला द्वारा आयोजित आज की  मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा अपने उद्देश्यों को पूरा करने में पूरी तरह से सफल रही. यह यात्रा धनबाद ग्रामीण जिले के तीनों विधान सभा में 13 से 15 अगस्त,2022 तक हर घर मे राष्ट्रीय झंडा लगाने का वातावरण निर्माण करने का काम किया है.इसके पूर्व राजगंज में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष-सह-निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने राष्ट्रीय झंडा लहरा कर सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय झंडा के साथ आये मोटरसाइकिल वालों को निरसा के लिए रवाना किया.

 नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

  गोविन्दपुर सुभाष चौक मे ओम प्रकाश बजाज, बलराम साव, दिनेश मंडल के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. मौके पर जी टी रोड में गुजर रहे सेना के अधिकारी और जवानों के ऊपर भी पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया. गोविन्दपुर मोड़ में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी अपने काफिलों के साथ शामिल हुई. जुलूस का नेतृत्व  युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाम्पी चक्रवर्ती ने किया. पूरे 40 किलोमीटर तिरंगा यात्रा के दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकलकर अभिवादन किया.  रिमझिम वर्षा के बावजूद बंदे मातरम से गूँजता रहा इलाका. तिरंगा अभियान का समापन निरसा गुरुद्वारा में सह भोज के साथ हुआ. 

आज के इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में आयुष राणा, हरि प्रकाश लाटा, रमेश राही, रति रंजन गिरी, विक्रम पांडेय, दिनेश सिंह, निताय रजवार, रमेश महतो, घनश्याम ग्रोवर, सुरजीत चंद्र, राजेश सिंह,राम प्रसाद महतो,सुरेश महतो,रंजीत सिंह,सुरेश किस्कू,सुदाम अडी, सुजीत चौधरी,अरविंद पाठक,मंटु रवानी,अजय गिरी,मंटु मंडल,फेनी यादव,गोपाल भारती, विरस्पति पासवान,इंद्रजीत मंडल,मंजीत तिवारी,अश्विनी मंडल,अजय साहनी,गोविंद राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. तिरंगा बाइक यात्रा के पहले राजगंज बाजार में ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा समर्थकों ने तिरंगा लेकर दो किमी पदयात्रा की. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.