✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सालों बाद देवघर में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, तैयारियों में जुटे विधायक नारायण दास 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:04:53 PM

देवघर (DEOGHAR) : 16 साल बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बाबा नगरी देवघर में होने जा रही है. आगामी 23 और 24 जनवरी को होने वाले इस दो दिन के बैठक में सभी सांसद, सभी विधायक, प्रदेश समिति के पदाधिकारी शिरकत करेंगे. यह बैठक कई मामलों में महत्वपूर्ण होने जा रही है. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में देश और राज्य में फिर से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बने इस पर विचार विमर्श और मंथन किया जाएगा. वहीं बैठक के बाद आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल फूंक दिया जाएगा. इसकी जानकारी देवघर जिला अध्यक्ष और स्थानीय विधायक नारायण दास ने दी.

डेढ़ दशक बाद हो रही बैठक 

नारायण दास के नेतृत्व में पूरी तैयारी अंतिम चरण में की जा रही है. स्थानीय मैहर गार्डन में आयोजित दो दिन के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूती पर विशेष चर्चा की जाएगी. बैठक की सफलता को लेकर पार्टी के संगठन मंत्री सहित कई नेता पिछले कई दिनों से बैठक स्थल का कमान संभाले हुए हैं. रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक प्रदेश कार्यसमिति के पार्टी अध्यक्ष ,सांसद ,विधायक बाबा नगरी पहुंच जाएंगे. डेढ़ दशक बाद आयोजित इस बैठक को लेकर पूरा शहर भगवामय हो गया है. बैनर, पोस्टर और झंडों से शहर पट चुका है. आयोजन समिति के कर्ता-धर्ता नारायण दास ने बताया कि इस बैठक में कैसे नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें और राज्य में भाजपा की सरकार आए इस पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा.

मुख्यमंत्री पर विधायक का हल्ला बोल

नारायण दास ने कहा कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आदिवासी और महिला उत्पीड़न, अवैध उत्खनन जोरों से पनपा है. झारखंड सरकार को कैसे उखाड़ फेंके इस पर भी विचार विमर्श और मंथन किया जाएगा. नारायण दास ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद एक रणनीति के तहत ऐसा माहौल राज्य भर में बनेगा की सभी और सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही भाजपा नजर आएगा. खासकर भाजपा की नजर संथाल परगना के सभी विधानसभा और लोकसभा सीट पर है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:BJP State Working Committee meeting will be held in Deoghar after yearsbjp jharkhanddeoghar newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.