✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 मई को बुलाई गई, जानिए क्या है पार्टी का एजेंडा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:18:48 AM

रांची(RANCHI)- झारखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 मई को बुलाई गई है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित होंगे. कर्नाटक चुनाव के बाद उत्पन्न स्थिति पर भी विचार हो सकता है. प्रदेश कार्यसमिति बैठक सरला बिरला स्कूल परिसर में होगी. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आएंगे.राजनीतिक प्रस्ताव के तहत महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अन्नपूर्णा देवी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी हिस्सा लेंगे.

हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन की एक नई रूपरेखा तैयार 

दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि प्रदेश में अगले 3 महीने के कार्यक्रम की रूपरेखा इस कार्यसमिति बैठक में रखी जाएगी. राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन की एक नई रूपरेखा तय की जाएगी. कार्यसमिति बैठक एक दिन की होगी. राज्य के वर्तमान हालात पर प्रमुख नेताओं का संबोधन भी होगा. मालूम हो कि भाजपा के संविधान के अनुसार प्रत्येक 3 महीने के अंतराल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होती है. किसी राज्य में यह सबसे बड़ी इकाई मानी जाती है. राजनीतिक आर्थिक सामाजिक और अन्य सामयिक विषयों पर प्रस्ताव लाए जाते हैं. इसमें संशोधन की भी गुंजाइश रहती है.

बैठक में क्या होगी चर्चा 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद तुरंत होने वाली इस बैठक में जाहिर तौर पर हार की भी चर्चा होगी. 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए केंद्र की ओर से दिए गए टास्क पर कैसे काम किया जाना है, इस पर भी चर्चा होगी. कार्य समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी के अलावा जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी कार्य समिति के सदस्य और आमंत्रित सदस्य भी हिस्सा लेते हैं. मोटे तौर पर लगभग डेढ़ सौ लोग इसमें भाग लेंगे.

Tags:jharkhandBJPBJP State Working Committee meeting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.