✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सीएम के विदेश दौरा पर कसा तंज, सैर सपाटे के लिए गए है विदेश

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 25, 2026, 5:20:46 PM

दुमका (DUMKA) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आदित्य साहू झारखंड की उपराजधानी दुमका पहुंचे. देवघर से दुमका की सीमा में प्रवेश करते ही जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

बासुकीनाथ धाम में पूजा अर्चना

दुमका पहुंचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष वासुकीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने फौजदारी बाबा बासुकीनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की.

रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण

दुमका शहर में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदित्य साहू को रथ पर सवार कर नगर भ्रमण कराया. इस दौरान शहर का माहौल पूरी तरह भाजपा मय नजर आया और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया.

इंडोर स्टेडियम में अभिनंदन समारोह

दुमका के इंडोर स्टेडियम में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

झामुमो पर वंशवाद को लेकर हमला

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झामुमो पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि शिबू सोरेन के बाद हेमंत सोरेन अध्यक्ष बने और अब बहू के साथ साथ बच्चे भी कतार में खड़े हैं. उन्होंने कहा कि झामुमो में कोई सामान्य कार्यकर्ता अध्यक्ष नहीं बन सकता.

भाजपा को बताया कार्यकर्ता आधारित पार्टी

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा इसके विपरीत एक ऐसी पार्टी है, जहां बूथ स्तर के कार्यकर्ता को भी संगठन की बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है. उन्होंने नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उदाहरण देते हुए कहा कि 45 वर्ष पुरानी पार्टी की कमान 45 वर्षीय कार्यकर्ता को सौंपी गई है.

इमानदार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का भरोसा

कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में जो कार्यकर्ता पद की लालसा के बिना धैर्यपूर्वक संगठन को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि संगठन की पैनी नजर हर कार्यकर्ता पर रहती है.

राज्य सरकार पर तीखा प्रहार

प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड को बेचने वाले लोग आज सत्ता के केंद्र में बैठे हैं, जिनका मकसद केवल अपनी तिजोरी भरना है. आम जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है.

विधि व्यवस्था पर सवाल

उन्होंने कहा कि झारखंड में आज विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है. अपहरण एक उद्योग बन गया है और सरकार समुदाय विशेष के लिए काम कर रही है. हजारीबाग और लोहरदगा में छात्रों पर लाठीचार्ज तथा मधुपुर की घटना इसके उदाहरण हैं.

मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर तंज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए आदित्य साहू ने कहा कि जो उद्योग यहां चल रहे हैं, उन्हें न पानी बिजली मिल पा रही है और न ही सुरक्षा. यदि निवेश के लिए गए होते तो मंत्री भी साथ होते, लेकिन सीएम किनके साथ गए यह सर्वविदित है. उन्होंने इसे सरकारी खजाने से सैर सपाटे का दौरा बताया.

संताल परगना में भाजपा की मजबूती का दावा

आदित्य साहू ने कहा कि आने वाले समय में संताल परगना में भाजपा का परचम लहराएगा. यहां की जनता वर्तमान जनप्रतिनिधियों से त्रस्त है. उन्होंने दुमका विधायक बसंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कितने दिन गांव जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की या आवास पर आम जनता की समस्याओं का समाधान किया, यह बताना चाहिए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सांसद या विधायक रहे या न रहे, वे हमेशा जनता के बीच रहते हैं. उन्होंने सुनील सोरेन को इसका उदाहरण बताया.

कुल मिलाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का दुमका दौरा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने वाला रहा. साथ ही यह संदेश भी गया कि पद की लालसा छोड़कर ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर संगठन की पैनी नजर है और उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता.

Tags:BJP state president Aditya SahuAditya Sahu mocked the Chief Minister's foreign tripditya Sahu on CM hemant sorenAditya Sahu mocked on CM SorenCM Soren forein tripabroad for sightseeing

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.