✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा का शुरू हुआ आज से 1 महीने का अभियान, जानिए इस अभियान के तहत क्या कुछ करेंगे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:59:15 AM

रांची(RANCHI): झारखंड समेत पूरे देश में भाजपा का एक बड़ा अभियान शुरू हो गया है.यह अभियान 1 महीने तक चलेगा यानी 30 मई से लेकर 30 जून तक यह अभियान महा जनसंपर्क अभियान के रूप में जाना जा रहा है. इस दौरान पार्टी के अनेक कार्यक्रम है. भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में यह दायित्व दिया गया है. पूरे देश में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसके तहत रैली संगोष्ठी और घर-घर संपर्क करने का कार्यक्रम शामिल है. अब जानिए इस कार्यक्रम का क्या मकसद है. महा संपर्क अभियान का मतलब है कि जनता के एक बड़े तबके से संपर्क करना.

मोदी सरकार ने 9 साल 

झारखंड समेत पूरे देश में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह बताएंगे कि मोदी सरकार ने पिछले 9 साल में क्या कुछ किया है. पार्टी यह मानती है कि लोग चीजों को भूल जाते हैं. केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के लिए दर्जनों ऐसी योजनाएं शुरू की जिनका लाभ देशवासियों को मिल रहा है. लोगों को बताया जाएगा कि उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, योजना मुद्रा योजना समेत ऐसी कई योजनाएं हैं जो मोदी सरकार ने जनता के लिए किए हैं. वैसे तो इसका शुभारंभ 29 मई को हो गया. 29 मई को देश के विभिन्न राज्यों में केंद्रीय मंत्रियों ने मोदी सरकार के 9 साल के कामकाज के बारे में प्रेस के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया. झारखंड में केंद्रीय राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने मोदी सरकार के कामकाज की जानकारी शेयर की.

झारखंड में भाजपा के 42 लाख सदस्य हैं. इन सदस्यों के माध्यम से राज्य के प्रत्येक परिवार से संपर्क किया जाएगा. पार्टी यह मानती है कि संपर्क के माध्यम से अगले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए समर्थन मांगा जाएगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 1 महीने के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी काफी उत्साहित है कार्यक्रमों की श्रृंखला बनाई गई है. इसके तहत आगे काम होगा. रांची में एक बड़ी रैली होगी. इसके अलावा संगोष्ठी भी आयोजित होगी.

Tags:jharkhandranchiBJP started one month campaign from today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.