✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन आज, कार्यक्रम में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:07:56 PM

रांची(RANCHI): - झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का आज समापन हो रहा है. राजधानी के हरमू मैदान में आज अपराह्न 4 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिस्सा लेंगे. वे विशेष विमान से रांची पहुंच रहे हैं.

रांची के हरमू मैदान में छह विधानसभा क्षेत्र के लिए यह संयुक्त सभा आयोजित होगी. पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए बड़ी तैयारी की है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम होने के नाते संकल्प सभा का समापन बड़े स्तर पर किया गया है. इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई के अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें 

रघुवर मुक्त भाजपा के साथ ही ऑपरेशन बाबूलाल की शुरुआत! 

पिछले 17 अगस्त से शुरू हुई थी संकल्प यात्रा

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई जिसका समापन आज हो रहा है. सभी विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ है. अभी तक 75 विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित हो गया है. शेष बचे 6 विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त सभा हरमू मैदान में होने जा रही है.  हरमू मैदान में देर रात तक संकल्प सभा के समापन समारोह की तैयारी का जायजा लिया गया. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा बाबूलाल मरांडी ,महामंत्री प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, आदित्य साहू समेत कई नेता तैयारी का जायजा लेने पहुंचे. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने वाले हैं.

Tags:jharkhand newsjharkhand news updateranchi newsjharkhand politicsjharkhand bjpBJP President Babulal MarandiBabulal MarandiBabulal Marandi Sankalp YatraNational President JP NaddaJP Nadda in ranchibjp party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.