✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झूठे वादों पर हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी में बीजेपी, राज्यभर में शुरू होगा आंदोलन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 5:39:38 PM

रांची (RANCH): झारखंड भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है. प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक में किसानों की समस्याओं, सरकार की वादाखिलाफी, मतदाता सूची में विसंगतियों और अन्य जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केवल घोषणाएं करने तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता को राहत नहीं मिल रही. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सरकार के दावों और वादों पर जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है. उन्होंने कहा कि सरकार की कई बड़ी घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर सकीं. बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि मंडल, जिला और कोर ग्रुप स्तर की बैठकों के बाद अब पार्टी आंदोलन की अगली रणनीति पर आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR अभियान को लेकर भाजपा पूरी तरह सतर्क है. पार्टी ने अपने BLA-2 कार्यकर्ताओं की सूची और फोटो संबंधित जिला कार्यालयों में जमा करा दिए हैं. भाजपा का दावा है कि झारखंड की मतदाता सूची में कई तरह की विसंगतियां हैं, जिन्हें सुधारना बेहद जरूरी है ताकि आने वाले चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जा सकें. किसानों की समस्याओं को लेकर भी भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. पार्टी नेताओं ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार राहत देने में विफल रही है. ₹3200 प्रति क्विंटल MSP देने का दावा भी पूरी तरह फेल साबित हुआ है.

इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा ने 15 मई से 20 मई तक राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है. पार्टी का कहना है कि आंदोलन के जरिए महागठबंधन सरकार को उसके पुराने वादे याद दिलाए जाएंगे और जनता की आवाज बुलंद की जाएगी. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारंडी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे.

Tags:BJPjharkhand BJPCM hemant sorenBJP newsbabulal marandiaditya sahuHemant Governmentlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.