✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bjp MP Vs Bjp MP: ढुल्लू महतो और अनपूर्णा देवी में कौन किस पर पड़ेगा भारी, बताएगी यह प्रतिष्ठित ट्रेन!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:31:26 PM

धनबाद(DHANBAD):  गोड्डा  के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बाद अब कोडरमा की भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी धनबाद को झटका देने की तैयारी में है. जिस समय निशिकांत दुबे ने झटका दिया था ,उस समय धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह थे. अब धनबाद के सांसद ढुलू महतो है.  ऐसे में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के लिए झटका को रोकना जरूरी होगा. धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह धनबाद से नई ट्रेन के लिए हमेशा से निशाने पर रहे.  लेकिन फिलहाल वर्तमान सांसद ढुल्लू महतो   की भी चुनौती बढ़ने वाली है.  सांसद ढुल्लू महतो को उन्हीं की पार्टी की सांसद  और केंद्रीय राज्य मंत्री से चुनौती मिल रही है. 

कोडरमा सांसद ट्रेन की रूट बदलने को हुई है सक्रिय 
 
हावड़ा -गया वंदे  भारत एक्सप्रेस के रूट   को लेकर ढुल्लू महतो  भारी पड़ेंगे कि  कोडरमा की सांसद  अन्नपूर्णा देवी, इसका खुलासा बहुत जल्द होने जा रहा है.  सूत्र बताते हैं कि धनबाद होकर चलने वाली वंदे  भारत एक्सप्रेस का रूट बदल सकता है.  कोडरमा की सांसद  और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रेल मंत्री से मिलकर हावड़ा- गया वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन धनबाद के बदले मधुपुर, न्यू गिरिडीह और कोडरमा होकर चलाने  की मांग कर दी  है.   रेल मंत्री ने इस पर पहल करने का भरोसा कोडरमा सांसद  को दिया है. 

अगर रूट बदला तो धनबाद होकर तीन दिन ही चलेगी 

 ऐसे में धनबाद से यह ट्रेन तीन दिन नहीं चल सकती है.  वैसे भी, गोड्डा  के सांसद निशिकांत दुबे धनबाद को झटका दे चुके हैं और अब कोडरमा की सांसद  भी झटका देने के लिए रेल मंत्री से मुलाकात की है.  गया से हावड़ा के बीच वंदे  भारत 2024 से शुरू हुई है.  धनबाद होकर चलने वाली यह एकमात्र वंदे  भारत ट्रेन है. हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस धनबाद होकर गुरुवार छोड़ सप्ताह में छह दिन चल रही है.  केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की सिफारिश पर इस ट्रेन के सप्ताह में तीन दिन न्यू गिरिडीह होकर चलने की संभावना है, ऐसे में धनबाद होकर तीन दिन ही चलेगी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadKodermaMPTrainRut

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.