✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

परिवार के साथ बीजेपी MLC का भतीजा निकला था मेला घूमने, एसपी ने जड़ दी थप्पड़, देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:58:16 PM

कटिहार (KATIHAR):  कटिहार में दुर्गा पूजा के मौके पर एक चौंकाने वाली घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है. भाजपा के विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के भतीजे गौतम को कटिहार के रेल एसपी डॉ. संजय भारती ने उनके परिवार के सामने थप्पड़ जड़ दिया. यह घटनाक्रम तब सामने आया जब गौतम अपने परिवार के साथ पूजा पंडाल का घुमने जा रहे थे.

नीतीश कुमार को पत्र भेज कर एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बताया जा रहा है कि किसी विषय पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके चलते एसपी ने गौतम को थप्पड़ मारा. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद एक वकील ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वहीं जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई. बीजेपी MLC अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस वीडियो के साथ शिकायत भेजी और एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

घटना ने कटिहार की राजनीति में ला दी गरमाहट

अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हैं कि वे इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाते हैं. इस घटना ने कटिहार की राजनीति में गरमाहट ला दी है और यह सवाल भी उठाया है, क्या यह मामला सिर्फ थप्पड़ तक सीमित रहेगा, या इसका राजनीतिक प्रभाव आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. फिलहाल तो यह घटना कटिहार की राजनीति को एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है.

Tags:bihar newsbihar latest newsbiharbihar news todaylatest newsbreaking newslatest bihar newstop newsbihar breaking newsbihar today newsBJP MLC's nephew had gone to the fair with his familySP slapped himSP slapped bjp mlc nephew in biharsp slapped Ashok Aggarwal nephew

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.