✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र: सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:37:33 AM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का दूसरा दिन काफी हंगामेदार रहा. बीजेपी के विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया. इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत ही काफी हंगामेदार रही. राज्य में अकाल के मुद्दे पर बीजेपी विधायक प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया गया था.

इसके बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लंच के लिए सदन की कार्यवाही फिर से स्थगित कर दी गई. फिर जब लंच के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो अकाल के मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई. लेकिन विपक्ष हंगामा करता रहा. विपक्ष की मांग थी कि राज्य को सूखाग्रस्त और अकाल ग्रस्त घोषित किया जाए. मगर, सरकार का कहना था कि सदन में चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा. जिसके बाद बीजेपी विधायक सदन छोड़ बाहर चले गए.

भाजपा विधायक धुसका ले कर सदन में पहुंची

सदन के अंदर राज्य को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर बीजेपी विधायक प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव टोकरी में धूसका लेकर प्रदर्शन कर रही थी और विधायकों को धूसका खिला रही थी. वहीं सदन के बाहर कांग्रेस के तीन विधायकों से पैसे मिलने का मामला छाया रहा. विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने 10 करोड़ के ऑफर मिलने वाली बात पर कहा कि पिछली बार उन्हें सूचना मिली थी लेकिन इस बार उनसे संपर्क किया गया था. वहीं उन्होंने विधायक इरफान अंसराई के पिता के लिए कहा कि वह पिता का दर्द समझ सकते हैं.      

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.