✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गांधी जयंती पर भाजपा नेताओं ने खरीदे खादी के वस्त्र, जानिए कौन-कौन रहे आगे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:43:59 PM

रांची(RANCHI): भाजपा नेताओं ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर खादी के वस्त्र खरीदे जिससे जितना बन पड़ा, उन्होंने खादी के अंग वस्त्र खरीदे हैं. भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थान पर खादी के वस्त्र खरीदे हैं. इसके पीछे खादी ग्रामोद्योग को प्रोत्साहन देने का मकसद रहा है.

जानिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को क्या निर्देश देती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से शासन की बागडोर संभाले हैं, तब से यह देखा जा रहा है कि वे खादी के वस्त्र को पहले की अपेक्षा ज्यादा महत्व देते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अवसर पर कह चुके हैं कि हमें महात्मा गांधी के इस विचार को विश्वव्यापी बनाना चाहिए.खादी का कपड़ा भले थोड़ा महंगा होता है लेकिन लोगों को इसे खरीदना चाहिए. वर्ष भर में कम से कम एक दो अवसरों पर खादी के वस्त्र खरीदने से इस लघु उद्योग से जुड़े लोगों को सहारा मिलेगा. देश ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी खादी के अंग वस्त्र पसंद किए जाते हैं.

झारखंड भाजपा के नेताओं ने खूब खरीदा खादी का कपड़ा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी खादी का वस्त्र खरीदा है.रांची के रातू रोड स्थित खादी बोर्ड के शोरूम जाकर उन्होंने अपनी पसंद के कपड़े खरीदे. उन्होंने इसका भुगतान भी किया. इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भी खादी के अंग वस्त्र खरीदे. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी खादी के महंगे कपड़े खरीदे. इसके अलावा इसी शोरूम में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने भी खादी का अंग वस्त्र वस्त्र खरीदा. पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्र में जाकर खादी की दुकान से कपड़े खरीदे हैं. प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने टाटीसिल्वे स्थित खादी ग्रामोद्योग की दुकान से अपनी पसंद का कपड़ा खरीद. उनके साथ इस क्षेत्र के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी कपड़े खरीदे. झारखंड बीजेपी के पदाधिकारी के अलावा आम कार्यकर्ताओं ने भी खादी के वस्त्र खरीदे हैं. पूरे प्रदेश में इस मौके पर लाखों रुपए के खादी के वस्त्र बिके.

Tags:jharkhandranchiGandhi JayantiBJP leaderBJP leaders bought Khadi clothes

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.