रांची(RANCHI): रांची में बीजेपी पार्टी का हेमंत सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल मंगलवार को सचिवालय घेराव पर अबतक का सबसे ताजा अपडेट. धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ट नेताओं के जुटान के बाद सभी लोग सचिवालय घेराव के लिए प्रोजेक्ट भवन पहुंच चुके हैं.
प्रशासन की ओर से कार्यक्रम पर पैनी नजर
बीजेपी नेताओं के सचिवालय पहुंचने के बाद जिला प्रशासन पहले से और ज्यादा अलर्ट हो गया है. सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. किसी भी तरह की हिंसा या झड़प से निपटने की तैयारी है. ताकि स्थिति पर को काबू में रखा जा सके. और राजधानी का माहौल सामान्य रहे.
रिपोर्ट: प्रियंका कुमारी