☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कार्डधारियों को राशन कम देने की शिकायत पर भाजपा नेता विमल बैठा का एक्शन, सीओ चंद्रशेखर तिवारी से मिलकर सौंपा मांग पत्र

कार्डधारियों को राशन कम देने की शिकायत पर भाजपा नेता विमल बैठा का एक्शन,  सीओ चंद्रशेखर तिवारी से मिलकर सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के पटमदा के राशन डीलर द्वारा कार्डधारियों को कम राशन देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में सीओ से मिले बांसगढ़ के ग्रामीण, डीलर पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है. बता दें कि ये मामला पटमदा थाना क्षेत्र के लच्छीपुर पंचायत के अंतर्गत बांसगढ़ गांव की है. विमल बैठा के नेतृत्व में दो दर्जन कार्डधारी पटमदा सीओ सह प्रभारी एमओ चंद्रशेखर तिवारी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा है.

एक या दो किलो कम अनाज का वितरण

इस मामले को लेकर भाजपा नेता विमल बैठा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत है कि डीलर द्वारा प्रति व्यक्ति एक या दो किलो कम अनाज वितरण किया जा रहा है, कार्डधारियों द्वारा इसका विरोध करने डीलर बताते है कि  उन्हें गोदाम से ही कम राशन दिया गया है. इसलिए सभी को कम राशन दिया जा रहा है.

डीलर द्वारा ग्राहकों के साथ गालीगलौज

भाजपा नेता ने बताया कि कार्डधारियों ने यह भी बताया कि डीलर पहले ही अंगूठा लगा लेते हैं और बाद में राशन वितरण करते हैं. इतना ही नहीं  राशन लेने से इंकार करने पर गालीगलौज भी करते हैं. विमल बैठा ने गरीबों का हक छीनने वाले डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि अन्य डीलर भी इससे सावधान हो जाए और आगे इस प्रकार की बेमानी दुबारा न हो.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

 

 

 

Published at:25 Nov 2023 10:48 AM (IST)
Tags:BJP leader Vimal BaithaVimal Baitharation dealerChandrashekhar Tiwarijamshedpur newsjamshedpur latest newsjharkhandthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.