✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार के पूर्व खनन मंत्री के निधन पर बीजेपी नेता कमलेश सिंह ने जताया दुख, परिजनों से किया मुलाकात

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 4:47:09 PM

पलामू(PALAMU): बिहार सरकार में खनन मंत्री रह चुके स्वर्गीय लक्ष्मण राम के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक और भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह उनके हुसैनाबाद स्थित आवास पहुंचे. वहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का साहस दिया.

कमलेश कुमार सिंह ने स्व. लक्ष्मण राम को याद करते हुए कहा कि वे उनके लिए अभिभावक समान थे. उनका जाना केवल एक राजनीतिक क्षति नहीं, बल्कि उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी बड़ा आघात है. उन्होंने कहा कि लक्ष्मण राम का व्यक्तित्व बेहद सरल, सहज और मिलनसार था, जो हर वर्ग के लोगों को अपनेपन से जोड़ता था. यही वजह थी कि जनता के बीच उनकी गहरी पकड़ और सम्मान था.

उन्होंने आगे कहा कि स्व. लक्ष्मण राम ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. छतरपुर और हुसैनाबाद की जनता के बीच उनकी लोकप्रियता उनकी कार्यशैली और व्यवहार का प्रमाण है. उनका निधन राज्य और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है.

इस दौरान कई अन्य गणमान्य लोग भी शोक प्रकट करने पहुंचे. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता अजीत सिंह, गुड्डू सिंह, विनय पासवान, चंदन सिंह, विकास पासवान और अजय प्रसाद गुप्ता शामिल थे. मौके पर स्व. लक्ष्मण राम के पुत्र अजय पासवान और शशि कुमार के साथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुनील कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे.

 

Tags:Former Bihar mining minister passes awayr BiharBJP leader Kamlesh Kumar Singh visitHussainabad Palamu newsPalamu newsKamlesh Singh meets family

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.