✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए भाजपा नेता कमलेश कुमार, परिक्रमा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:36:14 PM

पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान स्थित मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय महायज्ञ किया जा रहा है. आज महायज्ञ के चौथे दिन पर माता की प्रतिमा का महास्नान व पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत कर दी गई. महायज्ञ के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की. इस दौरान पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह व अजीत सिंह ने भी यज्ञशाला की परिक्रमा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. वहीं, मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोचारण के साथ माता का डोला उठाया गया. डोला को नगर भ्रमण के उपरांत पुनः मंदिर परिसर लाया गया.

बता दें कि, मंदिर निर्माण व पांच दिवसीय महायज्ञ कराने का प्रण भाजपा नेता सह पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह ने लिया था. जिससे भाजपा नेता ने पूरा किया. वहीं, पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ के चौथे दिन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि सृष्टि को चलाने वाले के प्रति आस्था सभी को होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि, मंदिर निर्माण कर माता की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का जो प्रण उन्होंने लिया था, उसे माता ने पूरा कराया.  उन्हें इस बात की काफी खुशी है. इस दौरान उन्होंने राज्य व पलामू वासियों की खुशहाली की कामना माता रानी से की. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद शहर में माता का भव्य मंदिर बन जाने से आम लोगों को पूजा-पाठ करने में सुविधा होगी. उन्होंने भंडारा में क्षेत्र वासियों को आमंत्रित करते हुए उनसे मंदिर परिसर पहुंचने का आग्रह किया.  

वहीं, यज्ञशाला की परिक्रमा में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने अनुमंडल मैदान में लगे मेले का भी आनंद लिया. यह पांच दिवसीय महायज्ञ रविवार 19 जनवरी को भंडारे के साथ संपन्न हो जाएगा. आज चौथे दिन के महायज्ञ के मौके पर मां तारा शक्ति मंदिर महायज्ञ कमेटी के संरक्षक,  भाजपा नेता सह पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह, भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, मिथलेश पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटपलामूपलामू न्यूजहुसैनाबादमां तारा शक्ति दुर्गा मंदिरमां दुर्गा प्रतिमाप्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानमहायज्ञभाजपा नेता कमलेश कुमारभाजपा नेतानेता कमलेश कुमार सिंहJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePalamuPalamu NewsHussainabadMaa Tara Shakti Durga TempleMaa Durga StatuePran Pratistha RitualMahayagyaBJP Leader Kamlesh KumarBJP LeaderLeader Kamlesh Kumar Singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.