रांची(RANCHI): झारखंड में बेटियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई. साथ ही रांची में मेडिकल छात्रा के साथ रेप मामले को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. 19 अप्रैल को रांची में मशाल जुलूस और 20 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.
दरअसल बीते दिन रिम्स की एक डेंटल छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा आक्रोशित है. अब भाजपा ने 19 और 20 अप्रैल को आंदोलन का ऐलान किया है.
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इन घटनाओं को कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता बताते हुए कहा कि राज्य में बेटियों की सुरक्षा खतरे में है. उनका आरोप है कि लगातार बढ़ते अपराधों के बावजूद सरकार सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा है.
उन्होंने कहा कि राज्य में दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार बढ़ रही है और कठोर कदम नहीं उठाए जाने के कारण अपराधी बेखौफ हैं. उन्होंने सरकार पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. बता दें कि कार्यक्रम के तहत 19 अप्रैल की शाम 5:30 बजे जयपाल सिंह मुड़ा स्टेडियम से अबर्ट इक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा.
वहीं 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे रांची SSP कार्यालय का घेराव किया जाएगा. भाजपा ने मांग की है कि इस तरह के अपराधों में शामिल दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.