✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चुनावी मूड में बीजेपी: हेमंत सरकार पर बाबूलाल का हमला, बताया ‘राज्य का विकास ना कर केवल हो रहा लूटपाट’

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:28:21 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आ रही है. इसी अभियान के तहत बीजेपी द्वारा इन दिनों पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा में निकले है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुमला जिला के सिसई में संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए. सभी नेताओ ने आने वाले दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में जहां नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनने के साथ ही राज्य में बीजेपी की सरकार बनाने की अपील की. इस दौरान नेताओ ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला किया.

सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं- बाबूलाल मरांडी

इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगो ने उनका भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम के के दौरान मौजूद नेता पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आए. सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जहाँ सेवा भाव से काम कर रही है वही सूबे की हेमंत सरकार जब से सत्ता में आई है केवल राज्य को लूटने का काम कर रही है यह पहला राज्य है जहां सीएम का पूरा परिवार भरष्टाचार में शामिल है उन्होंने कहा कि इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है ऐसे में आने वाले दिनों में गरीबो के सेवक मोदी जी को जहाँ एक बार फिर से सत्ता में लाना है वही हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है.

राज्य का विकास ना कर केवल हो रहा लूटपाट

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर कार्यक्रम को ना केवल सफल बनाने का काम किया बल्कि बाबूलाल मरांडी को गंभीरता से सुनने का काम किया,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीजेपी नेता प्रवीण सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन लाख अपने को स्थानीय लोगो का मसीहा बताए लेकिन इस सरकार को पूरी तरह से बाहरी लोगों के हाथों में दे दिए है. उन्होंने जेएमएम के नेताओ को स्थानीय लोगो को ठगने की बात कही. उन्होंने कहा कि आज भी जितनी बहाली हो रही है उसमे लोगो को कुछ भी लाभ नहीं मिल रहा है. वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीजेपी के नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि जब राज्य में बीजेपी की सरकार थी तो उस समय केंद्र के सहयोग से राज्य का पूरा विकास किया. लेकिन आज केंद्र से पूरा सहयोग मिलने के बाद भी राज्य का विकास ना कर केवल लूटपाट करने का काम कर रही है.

चुनावी मूड में बीजेपी

बीजेपी द्वारा आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान जिस तरह से बीजेपी नेताओ ने हेमंत सरकार और कांग्रेस पर हमला किया उससे स्पष्ट है कि बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मूड में है,बीजेपी नेताओ ने स्पष्ट कर दिया कि केंद्र में मोदी सरकार को दुबारा लाने के साथ ही राज्य की सत्ता में भी बीजेपी की सरकार को बनाने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए है.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह 

Tags:BJPBabulal MARANDIbjpgovermentelection2024thenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.