✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप, 9 नवंबर से सरकार के खिलाफ आंदोलन की होगी शुरुआत

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:15:27 PM

रांची(RANCHI): राज्य में  लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला. उन्होंने राज्य में स्टेट sponsored करप्शन चलने की बात कही. उन्होंने कहा कि अवैध खनन में सरकार ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने ईडी की कार्रवाई के बाद भी राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं करने पर भी सवाल उठाए.  इसके साथ ही कम कीमत पर सेना की जमीन को बेचने का मामला भी उन्होंने उठाया. इसी के साथ उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी सरकार को दी है और आंदोलन की रूप रेखा के बारे में उन्होंने जानकारी दी.   

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार की पूरी प्रकाष्ठा है. गांव से लेकर राज्य-सरकार में बैठे भ्रष्ट नौकरशाहों को संरक्षण और समर्थन राज्य सरकार दे रही है. राजद, कांग्रेस और झामुमो की सरकार पूरी तरह से इस राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पर है. स्टेट स्पॉन्सर्ड करप्शन में राज्य डूब चुका है और इसे पूरी तरह से सरकार संरक्षण दे रही है.

इलीगल माइनिंग में इतिहास रचने का काम सरकार ने किया 

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के मन में यह प्रश्न है कि साहिबगंज में इलीगल माइनिंग हुआ है, राज्य की जनता जानती है.  इलीगल माइनिंग में इतिहास रचने का कार्य सरकार के द्वारा किया गया है. प्रकृति के द्वारा दिए गए संपदा खनिज संपदा, पहाड़, पर्वत, हमारे संस्कार और संस्कृति का एक अंग है. उसे  एक तरफ से सफाचट करने का कार्य राज्य सरकार के द्वारा किया गया. ईडी के द्वारा पर्दाफाश भी किया गया. इन कार्यों के खिलाफ साहिबगंज में लगातार वहां की जनता और भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार इलीगल माइनिंग और इलीगल ट्रांसपोर्टिंग के सवाल पर आंदोलन किया जाता रहा.

इलीगल माइनिंग के लिए रात में भी ट्रांसपोर्टिंग हो रही थी. इसकी इजाजत कानून के प्रावधान में भी नहीं है. उसके बावजूद ट्रांसपोर्टिंग जारी थी और अभी भी ट्रांसपोर्टिंग जारी है. इस घटना की जांच के सवाल के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आंदोलन किया गया. 

राज्य की सरकार ने जानकारी के बावजूद, ईडी के पर्दाफाश करने के बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर एक भी F.I.R. करने का कार्य नहीं किया. पुलिस कप्तान और जिला उपायुक्त पर राज्य सरकार के द्वारा एक भी सवाल नहीं पूछा गया, और नहीं तो इस पर लीपापोती करने का भी कार्य किया गया. लीपापोती में 120का भी मुकदमा होना चाहिए. इस घटना पर सरकार बचना चाहती है और कहती है कि यह घटना बिहार में घटी थी. 

बीस  करोड़ का माल 7 करोड़ में बेचा गया

उन्होंने कहा कि रांची में सेना की जमीन को औने पौने दाम में हड़पने वाला कौन है. जमीन को कैसे हड़पा गया, सरकार को यह बताना चाहिए. इस जमीन की रजिस्ट्री दोबारा की गई और पुरानी रजिस्ट्री को खत्म करने के बाद यह प्रक्रिया की गई. कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए, अगर रजिस्ट्री वह किसी व्यक्ति की थी तो उस रजिस्ट्री को अवैध करने का पैरवी आखिर किसने किया था.  यह जमीन 100 करोड़ से भी अधिक कीमत की है और मात्र 7 करोड रुपए में उसकी रजिस्ट्री की गई है. 100 करोड़ का माल 7 करोड़ में बेचा गया. सरकारी रेट भी उस जमीन का मूल्य बीस करोड़ है. खरीदने वाले का  नाम सामने आ गया पर खरीदने में किसके पैसे लगे हैं यह बताए. अप्रत्यक्ष रूप से इसमें जो भी शामिल है, ईडी उसकी जांच करें. 

अपराधियों को मिल रहा है वीआईपी  ट्रीटमेंट 

उन्होंने कहा कि अपराधी जेल में कैद हैं और उनका वीआईपी ट्रीटमेंट रिम्स में किया जा रहा है. सत्ताधारी दल के नेता के द्वारा करप्शन को संरक्षण दिया जा रहा है. इस राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के अत्याचारियों को यह सरकार संरक्षण देती हैं. 

9 नवंबर से 23 नवंबर तक भाजपा सभी जिलों में  प्रदर्शन करेगी 

राज्य सरकार के द्वारा जनता पार्टी पार्टी हुंकार करने के लिए तैयार है. इस राज्य में हो रही अराजकता, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा के द्वारा पूरे प्रदेश में सभी सरकारी प्रखंडों में 19 नवंबर से 23 नवंबर तक प्रदर्शन किया जाएगा.  प्रखंड के कार्यालयों में कार्य को भी ठप करने का प्रयास भाजपा के द्वारा की जाएगी. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.