✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आगे, कहा- इसमें कोई शक नहीं, झारखंड में इस बार बनेगी एनडीए गठबंधन की सरकार

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:23:19 PM

रांची(RANCHI): झारखंड के 81 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. पहले रुझान में भाजपा सबसे आगे चल रही है तो झामुमो पीछे है. वहीं, सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन इस वक्त आगे हैं. साथ ही राज्य के पूर्व सीएम व सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपाई सोरेन ने एक बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि, “अधिकांश विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की ही जीत होगी. इस बात पर कोई शक नहीं है कि झारखंड में इस बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनने वाले है. चुनाव प्रचार के समय ही जनता ने संकेत दे दिया था. इस बार मतदान भाजपा के पक्ष में हुआ है.”  

 

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में 13 व 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए हैं. इस बार 68% वोटिंग हुई है. मतों की गिनती अभी जारी है. अब यए तो आज शाम में ही साफ हो पाएगा कि झामुमो सत्ता पर बनी रहेगी या फिर इस बार भाजपा बाजी मार ही लेगी.

 

Tags:Jharkhand Election Result LiveJharkhand Polls Result 2024Jharkhand Election Result 2024Jharkhand Election 2024 Result LiveJharkhand Election 2024 Result2024 Jharkhand Election NewsJharkhand Election 2024 Date UpdatesJharkhand Election 2024 LiveLive Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024 Updatesझारखंड चुनाव परिणाम लाइवझारखंड चुनाव परिणाम 2024झारखंड चुनाव 2024 परिणाम लाइवझारखंड चुनाव 2024 परिणाम2024 झारखंड चुनाव समाचारझारखंड चुनाव 2024 तिथि अपडेटझारखंड चुनाव 2024 लाइवलाइव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 अपडेट

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.