✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण की शिकायत लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा ईडी ऑफिस, जानिए पूरा मामला

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:20:23 PM

रांची(RANCHI): झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव और ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के खिलाफ बीजेपी ने ईडी को शिकायत की है. भाजपा का एक प्रतिनिधिमण्डल गुरुवार को ईडी कार्यालय पहुंचा, इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा नेत्री गंगोत्री कुजूर ने किया. बीजेपी का आरोप है कि कि राजीव अरुण एक्का भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है. इससे पहले बीजेपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भी मुलाकात की थी और पत्र सौंप कर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी.   

ज्ञापन देने के बाद भाजपा नेता शिवपूजन पाठक ने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल खेला गया है. इसमें तत्कालीन प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पूरी तरह से शामिल हैं. विशाल चौधरी सत्ता का करीबी है. उसके ही इशारे पर पैसे लेकर पूरा खेल खेला जाता था. उन्होंने कहा कि जो वीडियो सामने आया है उसमें कई आवाज़ें भी हैं. जिसमें पैसों के लेन-देन का जिक्र है. उन्होंने ED से मांग किया है कि आईएएस राजीव अरुण एक्का के पास अकूत संपति है. हो सकता है कि वह विदेश निकल सकते हैं और सभी पैसों को शिफ्ट कर सकते हैं. उन्होंने ईडी से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर आरोपी अधिकारी पर कार्रवाई करें. 

बाबूलाल मरांडी ने लगाया है आरोप   

बता दें कि बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पर आरोप लगाया था कि वे कथित रूप से एक लाइजनर विशाल चौधरी के कार्यालय में सरकारी फाइल निष्पादित कर रहे हैं. इस दौरान एक ऑडियो जारी किया गया जिसमें यह भी बात आई थी कि फाइल निष्पादन के लिए पैसे की मांग हो रही थी. प्रेस वार्ता में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी राजीव अरुण एक्का पर कथित रूप से भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था.

सरकार ने लिया त्वरित फैसला

सरकार ने त्वरित इस मामले में एक्शन लिया और प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का का तबादला करते हुए उन्हें पंचायती राज का प्रधान सचिव के पद पर तैनात कर दिया. बता दें कि बाबूलाल मरांडी ने वीडियो जारी करते हुए प्रेस वार्ता में कहा था कि राजीव अरुण एक्का अरगोड़ा के समीप स्थित विशाल चौधरी के कार्यालय में फाइल का निष्पादन करते हैं और वहीं संबंधित लोगों से लेन-देन का धंधा होता है. ऑडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि विशाल चौधरी के दफ्तर में काम करने वाली महिला कर्मचारी फाइल पर राजीव अरुण एक्का से सिग्नेचर करवा रही है. वहीं विशाल चौधरी की आवाज अभी इसमें रिकॉर्ड हुई है कि वह एक फाइल के लिए पैसे नहीं मिलने की बात कह रहा है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची

Tags:rajeev arun ekkaias rajeev arun ekkarajeev arun ekka newsrajeev arun ekka video viralhome secretary rajeev arun ekka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.