✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इरफान अंसारी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, चुनाव प्रचार प्रसार से दूर करने एंव गिरफ्तारी की कर रहे मांग

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:28:46 AM

रांची (RANCHI): भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंच. चुनाव आयोग पहुंच कर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ़ कार्रवाई करने का आग्रह किया. इस मामले में सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि जामताड़ा के विधायक इरफ़ान अंसारी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है की “नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल में बंद कर दिया. मेरी भाभी सीता मां दुर्गा की अवतार @ bjp jhark को जलाकर भस्म कर देगी. साथ में उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जला कर राख कर दूंगा. लोगों से अपील किया की सीता मां के एक एक आंसू का बदला लें और राम जी को सही सलामत वापिस”.

आदर्श आचार संहिता का किया गया उलंधन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार का बयान को पोस्ट करने से सनातन धर्म को मानने वालों लोगों को घोर धार्मिक आहत पहुंचा है. साथ ही सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास किया गया है. उक्त घटना न सिर्फ प्रभु श्रीराम को मानने वाले पर आहत है बल्कि वर्तमान में देशभर में लागू आदर्श आचार संहिता का भी उलंघन है.

इरफान अंसारी के विरूद्ध हो कानूनी कारवाई

तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुधीर श्रीवास्तव, न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा एवम अधिवक्ता बिपिन कुमार ने यह मांग कि है. साथ ही यह मांग की गई है कि जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी के विरुद्ध कानूनी करवाई हो. इसके साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रचार प्रसार से दूर रहने का आदेश दिया जाए.

Tags:jharkhand newstop newsjharkhand news todaybreaking newslatest newsnewsranchi newsjharkhand latest newsnews todayBJP approached Election Commission against Irfan Ansari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.