✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मातम में बदला जन्मदिन का जश्न! नदी में डूबे जमशेदपुर RVS इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्र, दो की मौत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:04:15 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बागबेड़ा में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां बड़ौदा घाट में नहाने के क्रम में आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्र डूब गए. स्थानीय लोगों की मदद से बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार को किसी तरह से बचा लिया गया, लेकिन दो अन्य छात्रों की मौत हो गई है, जिनके शव आज रविवार को बरामद कर लिया गया.

तीन में दो की छात्रों की मौत

आपको बता दें कि मानगो निवासी सुभम कुमार,कदमा निवासी शशांक ओर बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष होगी, तीनों छात्र आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के 6 सेमेस्टर के छात्र है, बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार के जन्मदिन के मौके पर उसके दोनों मित्र शुभम और शशांक बागबेड़ा बडौदा घाट नदी में नहाने उतरे, नहाने के क्रम में तीनों छात्र डूबने लगे स्थानीय एक युवक ने तीनों को डूबते हुए देखा देर ना करते हुए उसने बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार को किसी तरह से बचा लिया.

पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य कविता परमार नदी घाट पहुंची और इस संबंध में स्थानीय थाने और जिला के वरीय पदाधिकारी का अवगत कराया.बागबेड़ा पुलिस ने बताया कि तीन छात्र डूबे थे जिनमे से एक को सकुशल निकाला गया है, तो वहीं स्थानीय गोताखोरों और बाहर से हुलाये गोताखोरों की टीम ने दोनों डूबे हुए युवकों का शव बरामद कर लिया गया है.वही दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:RVS collageRVS collage jamshedpurbarauda ghat bagbedabaghbeda jamshedpurbaghbeda newstrending newsviral newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.