✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

53 साल बाद बना फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की बेटी का जन्म प्रमाण पत्र ,जानिए खबर का डिटेल्स 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:46:44 PM

धनबाद(DHANBAD) | फिल्म अभिनेता  नसीरुद्दीन शाह की बेटी का जन्म प्रमाण पत्र 53 साल बाद निर्गत हुआ है.  उनकी बेटी  हिबा नसरुद्दीन का जन्म 1970 में अलीगढ़(उत्तर प्रदेश )  के एक निजी नर्सिंग होम में हुआ था.  करीब 53 साल के बाद जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन दिया गया.  लंबी जांच पड़ताल के बाद जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया है. हालांकि सीएमओ और मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट मिलने के बाद नगर निगम ने जन्म प्रमाण पत्र इशू किया.  जानकारी के अनुसार अभिनेता नसरुद्दीन शाह ने बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुलाई 2023 में नगर निगम में एक रिश्तेदार के जरिए आवेदन कराया था.  लेकिन आवेदन गलत जोन  में हो गया था.  

आवेदन को कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा 

आवेदक को दोबारा आवेदन के लिए कहा गया.  इसके बाद फिर दोबारा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हुआ.  नगर निगम ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने से पहले सभी दस्तावेजों का रिश्तेदारों से सत्यापन कराया.  इसके बाद अगस्त महीने में सत्यापन के लिए सीएमओ कार्यालय को भेजा गया.  सीएमओ कार्यालय नियमानुसार  जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया.  इसके बाद सितंबर महीने में यह संचिका एसडीएम के पास गई.  एसडीएम ने सभी रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया.  उसके बाद नगर निगम ने जन्म प्रमाण पत्र  निर्गत कर दिया. 

बच्चों के जन्म के एक साल के बाद में लगता है मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट 
 
दरअसल ,बच्चों के जन्म के एक  साल के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट की जरूरत नहीं होती है.  नगर निगम स्तर से ही जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है.  लेकिन यह मामला 1970 का था.  इसलिए इसमें स्वास्थ्य विभाग व मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट ली गई.  नसरुद्दीन शाह की बेटी का जन्म  टीकाराम नर्सिंग होम में बताया गया है.  लेकिन अब वह नर्सिंग होम बंद हो चुका है.  लेकिन पूर्व के रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि  नर्सिंग होम संचालित था. उसी को आधार मानते हुए जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadjanmpramanpatranashurudinshahdaughter53 yeras

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.