✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिरसा मुंडा जैविक उद्यान को अगले 15 दिनों तक पर्यटकों के लिए किया गया बंद,जानिए क्या है कारण

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:58:05 AM

रांची(RANCHI):झारखंड में बर्ड फ्लू से बचाव के लिए बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के पक्षी घर को अगले 15 दनों तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं जैविक उद्यान के पक्षी प्रभाग के मुख्य द्वारा पर बैरिकेडिंग और नोटिस लगा दिया गया है. नोटिस में लिखा गया है कि अपरिहार्य कारणों से चिड़िया घर को अगले आदेश तक बंद किया गया है. बता दें कि झारखंड में बर्ड फ्लू से बचाव व सतर्कता को लेकर बिरसा मुंडा जैविक उद्यान प्रशासन भी अर्लट हो गई हैं.

जैविक उद्यान के निर्देशक जब्बर सिंह के अनुसार बर्ड फ्लू से बचाव के लिए उद्यान के पक्षी घर की सुरक्षा के लिए 15 दिनों के लिए बंद रखा गया है. वहीं जैविक उद्यान के निर्देशक ने बताया कि पक्षी केजों में हर दिन एंटी वायरल दवा और पाथवे पर चूना का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही पक्षियों के खाने पीने में भी बदलाव किया गया है. हालांकि जैविक उद्यान के पक्षियों के नमूनों को जांच के लिए सैंपल कोलकाता भेजा गया था. वहीं बता दे कि उद्यान में अभी तक पक्षियों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाये गये हैं.

मालूम हो कि बीते दिन रांची होटवार इलाके स्थित पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी.वहीं पुष्टि के बाद संक्रमित क्षेत्र में चिकन-अंडा की बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगाया गया हैं.इस बीच 1700 मुर्गी और 450 बत्तख को भी मारा गया था. इसके बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट कर प्रभावित इलाकों में मुर्गियों और उससे संबंधित उत्पादों की खरीद बिक्री पर भी रोक लगा दी है.

Tags:bird flubird flu newsbird flu virusbird flu outbreakbird flu in indiabird flu in ranchibird flu in humansranchi bird flubird flu in jharkhandbird flu symptomsbird flu 2024bird flu 2023bird flu indiabird flu in india 2021bird flu updateavian flubird flu in hindih5n1 bird flubird flu in keralabird flu causesbird flu cases in indiabird flu virus in indiaranchiu.s. bird flubird flu pandemicwhat is bird flubirsa munda jaivik udyanbirsa jaivik udyanbhagwan birsa jaivik udhyanbirsa javik uddyanbirsa jaivik udyan ranchibhagwan birsa jaivik udyanbirsa jaivik udyan ormanjhibirsa jaivik udyan ormanjhi ranchibirsa munda jaivik udayan ranchibirsa munda jaivik udayan kahan haibirsa munda zoobhagwan birsa biological parkhow to reach birsa javik uddyanbhagwaan birsa jaivik udyanbhagwan birsa javik udhyan ranchibirsa jaivik udyan ormanjhi ranchi jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.