☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को महज 24 घंटे में दूसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को महज 24 घंटे में दूसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी

रांची(RANCHI): राजधानी में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को एक बार फिर से उड़ाने की धमकी मिली है. आपको बता दें कि बीते कल भी एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. दरअसल, आज जिस नबंर से एयरपोर्ट के डायरेक्टर को कॉल किया गया है, उसी नबंर से ही कल भी कॉल किया गया था.

Text मेसेज कर दी धमकी

दरअसल, इस बार धमकी देने वाले ने डायरेक्टर को Text Message कर इस बात की जानकारी दी है. उसने लिखा है कि अगर मुझे 20 लाख रुपये नहीं मिला तो धमाका कर दूंगा . हालांकि इस मामले में एयरपोर्ट के अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं. लेकिन एयरपोर्ट पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता को बुला लिया गया है. धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रितेश पांडेय बताया है. उसने कहा कि एयरपोर्ट के अंदर मैंने कुछ समान रख दिया है, उसने कहा कि अगर मेरी डिमांड पूरी नहीं होती है तो समान उड़ा दूंगा. इस संबंध में एयरपोर्ट थाना में सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया है. वहीं, CISF ने कहा हम किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.  

         

         

Published at:29 Jul 2022 05:14 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.