☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लाभुकों को राशन लेना पड़ रहा महंगा, बॉयोमेट्रिक करने जाना पड़ रहा है 5 किलोमीटर दूर

लाभुकों को राशन लेना पड़ रहा महंगा, बॉयोमेट्रिक करने जाना पड़ रहा है 5 किलोमीटर दूर

सरायकेला (SARAIKELA): राजनगर में इन दिनों राशन कार्ड धारियों को बॉयोमेट्रिक सिस्टम के कारण राशन लेने में काफी परेशानी हो रही है. गोबिन्दपुर जन वितरण प्रणाली की दुकान के सभी कार्ड धारियों को 5 किलोमीटर दूर राजनगर केवल बायोमैट्रिक करने जाना पड़ रहा है. जिसके बाद ही उन्हें राशन नसीब हो रहा है. यहां के लोगों के लिए यह एक बड़ी समस्या बनी हुई है. कोई पैदल पांच किलोमीटर चल कर पहुंच रहा है, तो कोई साइकिल या मोटसाइकिल से. लाभुक अपने हिस्से का राशन लेने के लिए सुबह 6:00 बजे से ही जन वितरण प्रणाली की दुकान पहुंच रहे है. दुकान में बायोमेट्रिक पोस मशीन में नेटवर्क नहीं मिलने की वजह से उन्हें 5 किलोमीटर दूर राजनगर केवल बायोमैट्रिक करने जाना पड़ना है.

यह भी पढ़ें:

KHUNTI: बड़ी मात्रा में अवैध ढंग से भंडारण कर रखे गए बालू जब्त, आरोपियों पर केस दर्ज

"जितना का बबुआ नहीं उतना का झुनझुना"

मामले में डीलर का कहना है कि केवल लाभुक ही नहीं डीलर भी इस समस्या से जूझ रहे है. लोग लगभग दो महीने से यह समस्या झेल रहे है. हालांकि सम्बंधित पदाधिकारी को ग्रमीणों की परेशानी से अवगत कराया जा चुका है. लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है. ऐसे में  जन वितरण प्रणाली संचालक और कार्ड धारी करें भी तो क्या करें. ग्रामीणों को मजबूरन लंबी दूरी तय कर 1 रुपये किलो अनाज लेने के लिए यह कष्ट उठा रहे है.इस समस्या से एक कहावत सच साबित होता नजर आ रहा है कि "जितना का बबुआ नहीं उतना का झुनझुना".  

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

   

Published at:30 Jun 2022 12:18 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.