✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड भर में खूबसूरत पंडालों में से एक बिलासी दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, वेटिकन सिटी का दिया गया है लुक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: October 9, 2024,
Updated: 7:15 PM

देवघर(DEOGHAR): यूं तो बाबानगरी देवघर पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. लेकिन अब पूजा पंडाल के लिए भी पूरे झारखंड और आसपास के राज्यों में भी जाना जाएगा. इस वर्ष से बिलासी दुर्गा पूजा समिति द्वारा विशाल और आकर्षक पूजा पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया है. इसी के तहत शायद पूरे संताल परगना का भव्य औऱ विशाल पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है. दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी जिसे पादरियों की सिटी से भी जाना जाता है उसी देश के थीम पर यहाँ का पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है. जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को बतलाता है.

उद्घाटन के साथ पंडाल में विराजमान माँ के दर्शन शुरू

बिलासी दुर्गा पूजा समिति द्वारा निर्माण कराया गया भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का उदघाटन समाज सेवी,जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े और अन्य गणमान्य लोगों ने मंत्रोच्चारण के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. पंडाल का उदघाटन होने के बाद यहां विराजमान माँ की बेहतरीन प्रतिमा का दर्शन आमलोगो के लिए शुरू हो गया है. वेटिकन सिटी का रूप लिए यह पूजा पंडाल न सिर्फ देवघर में बल्कि आसपस के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है. सभी लोग इस खूबसूरत पंडाल को देखने के लिए आ रहे है. हालांकि पूजा समिति के लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने से दूरी बना लिए है. समाजसेवी सुनील खवाड़े के अथक प्रयास और माँ के प्रति सच्ची श्रद्धा के कारण इस वर्ष से देवघर का बिलासी दुर्गा पूजा पंडाल झारखंड सहित आसपास के राज्यो में चर्चा का विषय बन गया है. बाहर से आये कलाकारों द्वारा पंडाल को ऐसा मूर्त रूप दिया है की लोग हकीकत में वेटिकन सिटी को ही देख रहे हैं. पूजा पंडाल के निर्माण में सिर्फ बाहर के कारीगर को बुलाया गया था लेकिन बाकी सारा सामान चाहे लाइट हो या साउंड या फिर माँ की प्रतिमा सभी देवघर जिला का ही है. ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील खवाड़े की माने तो स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल और ऊंचा होगा और वे अपने व्यवसाय का सिर्फ जिला ही नही अन्य जिलों में भी विस्तार कर सकते है. सुनील खवाड़े ने बताया कि दुर्गा पूजा में माँ की ही नही पूजा अर्चना होती है और न ही भव्य आयोजन कर वाहवाही लूटने की कोशिश करनी चाहिए बल्कि जिला के लोगो की मेहनत का फल उन्हें दिलाने में सहयोग भी करनी चाहिए. इन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से संताल परगना का सबसे आकर्षक माने जाने वाला इस पूजा पंडाल में पंडाल निर्माण के अलावा सभी सामान और कारीगर हो या माँ की प्रतिमा सभी स्थानीय है. इससे स्थानियो को रोजगार के अवसर प्रदान होते है ताकी उनके घर मे भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मन सके.

लोगो का आगमन शुरू, सीसीटीवी से सारी गतिविधियों पर नज़र

जिला का सबसे सुंदर बिलासी दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन होने के बाद माँ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ने लगी है. प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के सभी मुकम्मल व्यवस्था की गई है. वही पूजा पंडाल और अन्य जगहों पर समिति द्वारा सीसीटीवी लगाया गया है जिसके माध्यम से सारी गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsDurga PujaDurga puja 2024Durga puja pandalBilasi Durga Puja Pandal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.