✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाइक सवार दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी के सिर में गोली लगते ही मौत, जानिए कहां का है मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 27, 2026, 1:24:36 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): जरा सोचिए की आप बाइक से जा रहे हों और आपके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जाए. सुनकर बेशक अजीब लगा हो पर ऐसी ही एक वारदात हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोले स्टेशन के पास से सामने आई है जिसने एक ज़िंदगी छीन ली. दरअसल देर शाम अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दंपति को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इस हमले में मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ रामगढ़ से खरीदारी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे खलारी-पतरातू मुख्य मार्ग पर कोल स्टेशन के पास स्थित पुलिया के करीब पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले से दोनों संभल भी नहीं पाए और सड़क पर ही गिर पड़े.

इस गोलीबारी में विकास प्रजापति के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि मंजू देवी के सिर में गोली लगने से उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल बचरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, विकास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस, हेंदेगीर पिकेट और पिपरवार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखे और कुछ अन्य सबूत बरामद किए हैं. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. मामले में पारिवारिक विवाद का एंगल भी सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि मंजू देवी, विकास प्रजापति की दूसरी पत्नी थीं और उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था. मृतका के परिजनों ने पति सहित कई ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Tags:hazaribaghhazaribagh murder newsmurder newsfiring newshazaribagh firing newsfiring in hazaribaghhazaribagh accidentmurder news jharkhandjharkhand newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.