✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के तोपचांची में बाइक की डिक्की में हुआ विस्फोट, चार घायल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:51:58 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के तोपचांची में रविवार की दोपहर बाइक की डिक्की में हुए विस्फोट में कम से कम 4 लोग घायल हो गए. एक घायल तो वह है, जो बाइक चला रहा था जबकि तीन सब्जी बेचने वाले लोग घायल हुए हैं. इनमें महिलाएं भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग एक  बजे वर्णवाल नामक एक व्यक्ति बाइक से गुजर रहा था. उसकी डिक्की में विस्फोटक सामग्री थी. विस्फोटक सामग्री का प्रकार क्या था, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह विस्फोटक सामग्री खदान विस्फोट आदि में प्रयोग किए जाने वाला जिलेटिन हो सकता है. 

बाइक सवार के मुड़ते ही हुआ विस्फोट

बाइक सवार जैसे ही जीटी रोड से गोमो की ओर मुड़ा ब्लास्ट हो गया. जोरदार आवाज़ के साथ ब्लास्ट होते ही इलाके में भगदड़ मच गई. उस जगह पर महिलाएं और पुरुष सब्जी बेच रहे थे. इसके बाद तो बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तरह-तरह की बातें होने लगी. पुलिस भी पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, विस्फोटक सामाग्री कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी, इसका उद्देश्य क्या था, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना ने इलाके में हलचल मचा कर रख दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:BIKE TRUNK EXPLODBLAST IN BIKEBIKE BLASTDHANBAD BIKE BLASTBLAST IN DHANBADTOPCHANCHI BLASTDHANBAD NEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.