✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में ग्रामीण के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, पहले की जमकर पिटाई, फिर कर दिया पुलिस के हवाले

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:26:26 AM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के करमाटांड़ के ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थिति में बाइक में पेट्रोल भरते एक युवक को पकड़ लिया. पूछ ताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मुशर्रफ अंसारी बताया और स्वीकार्य किया कि उसने बाइक चोरी की है. फिर क्या था, पहले तो उसके साथ पिटाई की गई फिर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुचीं और बाइक चोर को अपने कब्जे में लेकर थाना आ गयी.

ग्रामीणों ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़ा

दरअसल मुशर्रफ ने कल शाम शिकारीपाड़ा बाजार से नईम अंसारी नामक एक राजमिस्त्री की बाइक चोरी कर अपने साथ ले जा रहा था. रास्ते में बाइक का ईंधन समाप्त होने के कारण उसे करमाटांड़ जंगल मे छिपा कर रख दिया. आज अपने एक मित्र अंकित को पेट्रोल लाने को कहा. जब वह पेट्रोल लेकर करमाटांड़ जंगल पहुंचा तो वहां के ग्रामीणों को उसकी गतिविधि पर शक हुआ. जिसके बाद ग्रामीणों ने मुशर्रफ अंसारी को पकड़ लिया. मुशर्रफ ने पुलिस को बताया कि अंकित बाइक चोरी के धंधे से संलिप्त है. वह उसके झांसे में आ गया था और पकड़ा गया.

शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि उसके खिलाफ थाना कांड संख्या 29/23 दर्ज किया गया है. आरोपी के खइलाफ धारा 379, 411 लगाया गया है. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:Dumka policeBike thief caughtBike thief caught by villager in Dumkahanded over to policefirst thrashed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.