✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:04:09 AM

पलामू(PALAMU): जिले के मेदिनीनगर में इन दिनो लगातार बाइक चोरी की घटना से लोग भयभीत हैं. पुलिस को भी लगातार चोरी की सूचना मिल रही थी. जिससे पुलिस ने एक टीम गठित कर मेदिनीनगर साहित्य समाज चौक के समीप से चोरी किए गए मोटरसाइकिल और दो चोरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर डाल्टेनगंज शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई नौ मोटरसाइकिल को पिपरा थाना अंतर्गत कुंडपर से बरामद कर और दो चोर को गिरफ्तार कर लिया गया.

मामले में पलामू एसपी चन्दन सिन्हा ने खुलासा करते हुए कहा कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह लगातार बिहार से पिकअप वाहनों से डाल्टनगंज शहर आते थे और विभिन्न स्थलों से मोटरसाइकिल चोरी कर पड़ोसी राज्य बिहार में 6 से 10 हजार में बेच दिया करते थे. एसपी सिन्हा ने कहा कि इस मामले में कुल 9 मोटरसाइकिल के साथ चार अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार किया गया और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज भेजा जा रहा है.


रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.