✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक चालक घायल, धनबाद रेफर 

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:20:10 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरीडीह के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक चालक अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल में एडमिट करवाया. जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया.

घायल की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरा गांव निवासी छक्कन महतो (38) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि किसी काम के सिलसिले में छक्कन महतो अपने घर से अपने ससुराल मंगर तिलैया जा रहा था. इसी दौरान लटकट्टो के पास यह घटना घट गई. मधुबन पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटगिरिडीहगिरिडीह न्यूज़धनबादसड़क हादसामधुबन थाना क्षेत्रमधुबन पुलिसडुमरी रेफरल अस्पतालJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateGiridihGiridih NewsDhanbadRoad AccidentMadhuban Police Station AreaMadhuban PoliceDumri Referral Hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.