✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: धनबाद की टुंडी में पेड़ से टकराई बाइक, तीन की घटनास्थल पर ही मौत 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: June 29, 2024,
Updated: 10:32 PM

धनबाद(DHANBAD): वह तो नहाने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ जोरिया की ओर जा रहे थे. उन्हें क्या मालूम कि आज उनकी जिंदगी का अंतिम दिन होगा. तीन युवक  एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि  पेड़ से टकरा गए.  बाइक सवार तीनों युवकों  की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  जिनकी  मौत हुई है, उनमें बरवाअड्डा , महाराजगंज तथा जंगलपुर के युवक शामिल है.  मृतकों में बरवाअड्डा  का सोहिद   अंसारी ,गोविंदपुर का सोनू  अंसारी और महाराजगंज का हसमत अंसारी के नाम बताए गए है.  प्रत्यक्ष दर्शियों  के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि  सड़क के किनारे खजूर के पेड़ से बाइक टकरा गई.  दुर्घटना गंभीर थी.  

वैसे तो तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, लेकिन उन्हें एंबुलेंस से धनबाद के SNMMCH ले जाया गया.  जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.  तीनो युवक  अपने रिश्तेदार के यहां भोक्ता मेला देखने गए थे.  लेकिन उन्हें क्या मालूम कि  शनिवार का  दिन उनके लिए अंतिम दिन होगा और वह काल कवलित  हो जाएंगे.  वैसे भी धनबाद सड़क दुर्घटना के लिए कुख्यात होता जा रहा है. रोज कही न कही दुर्घटनाएं हो रही है. लोगो की जाने जा रही है.  इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.  मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए है.  पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. परिवार जानो का रो -रो कर बुरा हाल है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadtundiaccidentmautbikeroad accident newsroad accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.