✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार का कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह को देवघर पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानिए कैसे हुई गिरफ़्तारी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:33:01 AM

देवघर(DEOGHAR): बिहार के कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधी गुड्डू सिंह पर देवघर के साथ बिहार में दर्जनों हत्या और लूट के मामले दर्ज है.देवघर में हुए राज किशोर सिंह हत्याकांड में भी गुड्डू संलिप्त था. राज किशोर सिंह की हत्या के करीब छह साल बाद पुलिस उसे खगड़िया से दबोचने में कामयाब हुई है.पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.           

अन्य साथियों की पहले हो चुकी है गिरफ़्तारी

गुड्डू सिंह के अलावा अंग्रेज सिंह और विक्की मेहता द्वारा इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने तत्काल विकी मेहता और अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उसके बाद गुड्डू सिंह की तलाश देवघर पुलिस कर रही थी. लगभग छह साल के बाद देवघर पुलिस ने इसको गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है. बिहार के कुख्यात गुड्डू के ऊपर देवघर के कुंडा सहित बिहार के खगड़िया जिला के विभिन्न थानों में लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है. हत्या रंगदारी एवं अपहरण जैसे कांड इसके ऊपर दर्ज है. देवघर पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है फिलहाल पुलिस द्वारा पूछताछ कर अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इससे एकत्रित कर रही है.

2017 में राज किशोर सिंह सिंह की देवघर में हुई थी हत्या

गुड्डू सिंह की दुश्मनी पूर्व से राज किशोर सिंह उर्फ बबलू सिंह से थी. राज किशोर सिंह पसराहा खगड़िया जिला का ही रहने वाला था. 2017 से पूर्व राजकिशोर देवघर के कुंडा थाना अंतर्गत चरकी पहाड़ी में अस्थाई रूप से रह रहा था. इस बात की जानकारी जब गुड्डू सिंह को लगी तो 1 मार्च 2017 को देवघर पहुंचकर उसको गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इस हत्या कांड में तीन लोग शामिल थे.

रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा

 

Tags:Bihar GangsterJharkhand police arrest gangsterguddu singh gangstergangster bihar jharkhandjharkhand deoghardeoghar police arrest guddu singhrajkishor singh murder casepolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.