✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIHAR: छठ महापर्व के दौरान बाढ़ में दर्दनाक हादसा, अर्घ्य के दौरान 5 लोगों की मौत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:40:35 PM

बाढ़(BARH): बाढ़ अनुमंडल में छठ महापर्व के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्र में 5 लोगों की मौत हो गई. 4 लोगों की मौत डूबने से हुई है जबकि एक छठ व्रती महिला की अर्घ्य के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. पहली घटना बाढ़ थाना के मलाही गांव की है जहाँ गंगा नदी में अस्थाई घाट बनाकर छठ व्रत के लिए अर्घ्य की व्यवस्था की गई थी. सुबह अर्घ्य देते समय नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया।.उसे बचाने के लिए दो युवक नदी की तेज धार में उतरे, लेकिन एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी गहरे पानी में चले गए.

अर्घ्य के दौरान 5 लोगों की मौत

उनमें से एक युवक को तो किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन इसी दौरान दो युवक नदी की तेज धारा में डूब गये,स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी की तल में चले जाने से दोनों को गंगा नदी से बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई. उनमें से सिंटू कुमार छत्तीसगढ़ में एक दुकान में काम करता था, जबकि दूसरा संजय कुमार पटना में ही मजदूरी करता था.दोनों अकबरपुर गांव के रहने वाले थे. वही एक अन्य हादसे में जमुनीचक में एक छठ व्रती महिला की गंगा नदी में अर्घ्य के दौरान ही हार्ट अटैक से मौत हो गई है.परिवार के लोग महिला को लेकर तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अनुमंडल में शोक

घटना से अनुमंडल में शोक और स्वास्थ्य केंद्र घाेष्वरी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक बेगी गांव का निवासी बताया जा रहा है जिसका नाम अजीत राय और उम्र 14 साल था, वहीं मरांची थाना क्षेत्र के बादपुर गाँव में भी एक किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई, जिसकी खोजबीन जारी हैं, किशोर की पहचान मरांची थाना के बादपुर गाँव निवासी चूहा पासवान के 14 वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार के रूप में हुई हैं, इन घटनाओं के बाद पूरे अनुमंडल में शोक और मातम का माहौल छा गया है.

Tags:barh today newsbarh newsbihar news todaytoday newsrjd news todaybihar today newstoday latest newslatest news todaybarh news liverjd news today livebarh fire newsjharkhand news live todaytodays breaking newsbarh assembly newsbarh breaking newsbihar barh fire newspatna barh fire newsbarh bihar breaking newsbarhcity live newsbadh newstop newsnewsbihar newsbarhnews biharmodi latest newslatest bihar newsbihar latest newslatest newspak army newsnews 18 biharnews of bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.