✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bihar: राहुल गाँधी की राह पर तेजस्वी यादव, पढ़िए राजद नेता ने 2020 में पार्टी की हार के क्या कारण बताये !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:16:10 PM

धनबाद (DHANBAD) : बिहार चुनाव के पहले चुनाव आयोग पर हमले तेज हो गए है. राहुल गांधी तो आरोप लगा ही चुके हैं ,लेकिन अब उसी राह पर पूर्व डिप्टी  सीएम तेजस्वी यादव भी चल पड़े है. तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. उनका कहना है कि 2014 के बाद जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उन पर पहरा बैठा दिया गया है. रविवार को पटना में तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव की तिथि की घोषणा करता है, लेकिन उसके पहले भाजपा के आईटी सेल को पता होता है कि चुनाव कब और किस दिन होना है.  उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को भी सलाह दी है कि ईमानदारी पूर्वक चुनाव कराना  चाहिए. अगर संवैधानिक संस्थाएं ही बर्बाद हो जाएंगी, तो लोगों को न्याय कहां मिलेगा. 

तेजस्वी यादव ने भी चुनाव आयोग को लिया है निशाने पर 
 
तेजस्वी यादव ने यह भी  जोड़ा की 2020 में मतों की गिनती हो रही थी, तब हम लोग सरकार बना लिए थे. लेकिन पहली बार उस समय चुनाव आयोग ने तीन बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी. उसे वक्त हमारा गठबंधन जीत रहा था, लेकिन शाम में अचानक गिनती रोक दी गई. फिर देर रात गिनती शुरू की गई. रात को 12:00 बजे गिनती शुरू हुई और जो हमारे जीते हुए उम्मीदवार थे, उनमें किसी को 12 वोट से, किसी को 100 वोट से तो किसी को 500 वोट से हारने की घोषणा कर दी गई. जो उम्मीदवार शाम तक जीत रहे थे, रात में हार गए. इसके पहले राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा चुके है. उन्होंने कहा था कि चुनाव में मैच फिक्सिंग हो जाती है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के नेताओं का कहना है कि जहां राहुल गांधी की पार्टी जीत जाती है, वहां उन्हें सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन जहां हार  जाती  है, वहां गड़बड़ी दिखने लगती है. 

केन्द्र्य मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद पर किया है बड़ा हमला 

बता दें कि बिहार चुनाव को लेकर नेता लगातार एक दूसरे पर जुबानी हमला बोल रहे है .  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मोर्चा संभालते हुए राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को सीएम  बनाने का सपना मगरमच्छ की तरह देख रहे है. उन्होंने कहा है कि महागठबंधन कोई गठबंधन नहीं बल्कि यह ठग बंधन ही. एक दूसरे में कौन किसका पैर खींच ले, इसकी लड़ाई चल रही है. लालू प्रसाद यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि मेरा बेटा कब  सीएम बनेगा.  जनता देख रही है कि अगर यह मगरमच्छ आ गया, तो बिहार को फिर खा जाएगा.  जनता इन्हें मौका नहीं देने वाली है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBiharElectionRahul GandhiTejashwi Yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.