✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के बेंगाबाद में बिहार एसटीएफ की रेड, दो नक्सली गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 9, 2026, 11:11:16 AM

गिरिडीह(GIRIDIH):बिहार के पटना एसटीएफ की टीम ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव से नक्सली दस्ता के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार नक्सली दस्ता के सदस्य बिहार के चकाई स्थित चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 के आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहे थे. बताया गया कि बिहार पुलिस एवं एसटीएफ की टीम इनकी तलाश कर रही थी. इसी बीच दोनों नक्सली के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव में शरण लेने की सूचना पटना एसटीएफ की टीम को मिली.

 दो नक्सली गिरफ्तार

 सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम बेंगाबाद पहुंची और बेंगाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली पंकज यादव जमुई जिला के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार और पवन सिंह झारखंड के कोडरमा जिला के सतगांवा थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव के रहने वाले है.

पुलिस टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है

 गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को पटना एसटीएफ की टीम अपने साथ ले गई है. बताया जाता है कि दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है. पुलिस टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और नक्सली गतिविधि से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है. बताया गया कि दोनों के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड के अलग अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:giridih naxalite newsnews giridih kagiridih newscity news giridihgiridih news alertnews giridih todaygiridih local newsaaj ka news giridihgiridih ka newsgiridih police newsgiridih ka news kalkagiridih city newscity news giridih citygiridih naxalgiridih crime newsgiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.