✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bihar Politics:पटना के चर्चित खान सर क्या अब "राजनीति की पाठशाला" खोलेंगे, संजय सिंह से मुलाकात के बाद क्यों है चर्चा तेज, पढ़िए !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:53:28 PM

धनबाद (DHANBAD) : चर्चा तेज है कि पटना के चर्चित खान सर अब राजनीति में कदम रखेंगे. राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता संजय सिंह से खान सर की मुलाकात के बाद इस हवा को और बल मिला है. वैसे, संजय सिंह ने पटना पहुंचकर अन्य दलों को यह कहते हुए परेशानी में डाल दिया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. इस घोषणा के बाद वह खान सर से मिलने मंगलवार को उनके कोचिंग सेंटर पहुंचे. दोनों के बीच अंदरखाने क्या बात हुई, इसका तो स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. उसके बाद अटकल तेज है कि आम आदमी पार्टी उन्हें चुनाव में उतार सकती है. मशहूर कोचिंग शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर अक्सर चर्चा  में रहते है.  

पहले भी राजनीति में आने की लगाई जाती रही है अटकलें 

इस साल बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पटना में लंबा आंदोलन चला. इसमें भी खान सर की भूमिका सक्रिय रूप से बताई जाती है. कई बार वह प्रदर्शनकारी बच्चों के साथ नजर आये. उनकी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की.  हालांकि खान सर को राजनीति में आने की अटकलें पहले भी लगाई जाती रही है.  हालांकि वह  इनकार करते रहे है. अब बिहार चुनाव के पहले संजय सिंह से उनकी मुलाकात ने फिर एक बार चर्चाओं को गर्म कर दिया है. हालांकि इस संबंध में सांसद संजय सिंह कुछ स्पष्ट नहीं बोले  और ना ही खान सर ने कुछ कहा. खान सर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं और उच्च शिक्षा के लिए वह पटना आए और फिर यही के हो गए.  
 
पिछले महीने ही उन्होंने सिवान की रहने वाली महिला के साथ शादी की थी
 
पिछले महीने ही उन्होंने सिवान की रहने वाली महिला के साथ शादी की थी. 6 जून को उन्होंने पटना में रिसेप्शन पार्टी दी थी. जिसमें राज्यपाल, पूर्व डिप्टी सीएम, शिक्षा मंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने शिरकत की. आम  आदमी पार्टी ने बिहार में इस बार अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है. पार्टी ने सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है. वैसे, तो बिहार चुनाव को लेकर हर ढंग से, हर एक पार्टियां  तैयारी कर रही है. महागठबंधन के लिए भी 2025 का विधानसभा चुनाव प्रतिष्ठामूलक है, तो एनडीए के लिए भी यह बहुत ही महत्वपूर्ण है. बिहार का चुनाव कई मायने में नई दिशा तय कर सकता है. बिहार के बाद बंगाल का चुनाव भी संभावित है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBiharPoliticsKhan SirRajnity

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.