✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गया में मानवता हुई शर्मसार! 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, घर में सो रही मासूम को उठा ले गए थे आरोपी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:54:27 PM

गया(GAYA): गया से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. शेरघाटी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर उसके शव को नदी किनारे फेंक दिया था. शव को आज सुबह नदी से बरामद किया गया है.

रात में ही गांव वालों ने आरोपियों को पकड़ा

बताया जा रहा है कि गांव वालों ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी संदीप और गौतम को रात में ही पकड़ लिया था. गांव वालों ने पहले जमकर आरोपियों की धुनाई की और फिर सुबह पुलिस को सौंप दिया. दोनों आरोपियों में से एक आरोपी गौतम शराब के नशे में धुत्त था. वह पूर्व से छोटे छोटे अपराधों को अंजाम देने में शामिल रहा है. दोनों आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है.  

सोई हुई बच्ची को उठा ले गए थे आरोपी

वहीं, इस घटना के बारे में पीड़िता की मां संगीता मंडल और पिता शिवा मंडल ने बताया कि, सभी लोग घर में सो रहे थे. घर की बड़ी बेटी पड़ोस के घर में झूमर गाने के लिए गई हुई थी. मां संगीता मंडल ने बताया कि, रात करीब दस बजे सोई हुई 5 वर्षीय बेटी को कोई उठा कर ले गया. कुछ देर बाद जब नींद टूटी तो देखा बेटी जो साथ मे सोई थी वह गायब है. उसकी छानबीन शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. इसी बीच नदी किनारे से गांव वालों का शोर सुनाई दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पता चला कि बड़ी बेटी झूमर गाने के बाद नदी में शौच के लिए गई थी. वहां लड़कों को देख कर शोर मचाने लगी तो गांव वाले मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को पकड़ लिया. गांव में लाकर जब दोनों युवकों की गांव वालों ने पिटाई की तो उन्होंने स्वीकार किया कि सोई हुई बच्ची को वह उठा कर ले गए थे और उसके साथ रेप कर उसे जान से मार दिया. शव नदी किनारे पड़ा हुआ है. जिसके बाद से रात से ही बच्ची की शव को गांव वालों द्वारा खोजना शुरू कर दिया गया. लेकिन शव सुबह नदी के दूसरे किनारे पर मिला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Tags:बिहारबिहार न्यूज़गयामानवता शर्मसारदुष्कर्महत्याशेरघाटी थाना क्षेत्ररेप और मर्डर केसगया न्यूजBiharBihar NewsGayashame on humanityrapemurderSherghati police station arearape and murder caseGaya News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.