✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bihar Family Drama :सवाल बड़ा है कि अब अपने सांसद सुधाकर सिंह के साथ क्या करेंगे लालू प्रसाद !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:12:01 AM

धनबाद (DHANBAD) : बिहार के बहुचर्चित फैमिली ड्रामे में रोज नया-नया ट्विस्ट आ रहा है. एक तरफ तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर करने का लेटर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने निकाला है. अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पत्र जारी कर तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है. लालू प्रसाद ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर 25 मई  को कर दी थी. इधर,अनुष्का के भाई आकाश यादव ने जब लालू परिवार के खिलाफ बयानबाजी की, तो पशुपति पारस ने आकाश यादव को अपनी पार्टी से बाहर कर दिया. आकाश छात्र विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. 

इधर, राजद  सांसद सुधाकर सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर निकालने के फैसले पर एक बार फिर से विचार करने की अपील की है. सवाल उठता है कि अब सुधाकर सिंह के साथ राजद क्या रवैया अख्तियार करेगा. तेज प्रताप यादव कुछ दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर विवाद से घिरे हुए है.  24 मई  को तेज प्रताप यादव  ने फेसबुक पेज पर  अनुष्का यादव के साथ फोटो शेयर कर रिलेशनशिप की बात कही थी. जो पोस्ट बाद में डिलीट कर दिया गया.  

तेज प्रताप ने कहा था कि उनके पेज को हैक कर, फोटो एडिट कर, उन्हें और उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है. लालू यादव ने अगले ही दिन तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया था. तेज प्रताप से संबंध रखने वालों को सोच-समझकर काम लेने की सलाह दी थी. ऐसे में सवाल उठता है कि तेज प्रताप यादव का समर्थन करने वाले सांसद सुधाकर सिंह के साथ अब लालू प्रसाद  क्या करेंगे. पटना के गलियारों में यह सवाल उमड़-घुमड़  रहा है. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBiharFamilyDramaLalu Prasad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.