✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bihar Family Drama :लालू प्रसाद के बड़े बेटे ने चुप्पी तोड़ी तो बोलते ही जा रहे, कौन है राजद में "जयचंद", पढ़िए इस रिपोर्ट में !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:20:31 AM

धनबाद (DHANBAD) : बिहार के बहुचर्चित  फैमिली ड्रामा में अभी बहुत कुछ होना बाकी है. लंबी चुपी के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को ताबड़तोड़ दो पोस्ट किये. दोनों पोस्ट इमोशनल है. उन्होंने लालू प्रसाद और माता राबड़ी देवी को भगवान से भी बढ़कर बताया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पिता की पार्टी में कुछ "जयचंद" है. उसके बाद के दूसरे पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने कहा है कि मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे. कृष्ण की सेना  तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्णा नहीं हो सकते. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा, बस मेरे भाई भरोसा रखना. मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई मम्मी -पापा का ख्याल रखना, "जयचंद" हर जगह है, अंदर भी और बाहर भी. पहले पोस्ट में भी उन्होंने इसी तरह की कुछ बातें लिखी थी. 

ताबड़तोड़ पोस्ट के बाद क्या हुई चर्चा तेज 
 

इन दोनों पोस्टों के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर राष्ट्रीय जनता दल में जयचंद कौन है. जिससे तेज प्रताप यादव परेशान है और तेज प्रताप यादव को लालू प्रसाद की फैमिली से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. इसके पहले वाले पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने लिखा था- मेरे प्यारे मम्मी पापा मेरी सारी दुनिया है. भगवान से बढ़कर आप और आपका दिया कोई भी आदेश है. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, ना कि कुछ और. पापा आप नहीं होते तो ना यह पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग.  बस मम्मी-पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहे हमेशा. इस बीच राजद की राजनीति को जानने-समझने वाले धनबाद के एक सूत्र में बताया कि राजद में तेज प्रताप यादव की संजय यादव से नहीं बनती है. हरियाणा के रहने वाले संजय यादव बिहार से राजद कोटे  से राज्यसभा सांसद है. वह तेजस्वी यादव के काफी करीब माने जाते है. इससे पहले भी कई मौको  पर तेज प्रताप यादव, संजय यादव पर हमलावर रहे है.  

छह साल के लिए पार्टी से कर दिए गए है निष्काषित 

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. उनके गैर जिम्मेदाराना आचरण और परिवार के मूल्य और सार्वजनिक विचलन का हवाला देते हुए संबंध तोड़ने का भी फैसला किया था. यह घटनाक्रम तेज प्रताप यादव के एक पोस्ट के एक दिन बाद हुआ, जिसमें कहा गया था कि पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में है. हालांकि बाद में तेज प्रताप यादव ने दावा किया था कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था और फिर पोस्ट को हटा दिया. खैर जो भी हो लेकिन बात अब बहुत आगे बढ़ चुकी है और अभी इसमें कई घटनाक्रम होंगे. इसका नतीजा संभावित चुनाव पर क्या पड़ेगा, पार्टी पर क्या पड़ेगा, यह देखने वाली बात होगी. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBiharFamilyDramaTwit

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.