✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bihar Election: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को आयोग का नोटिस, पढ़िए कितने दिनों में मांगा गया है जवाब !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:52:06 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद पहुंची जानकारी के अनुसार जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को निर्वाचन आयोग ने नोटिस भेज दिया है. उनका बिहार और बंगाल दो राज्यों के वोटर लिस्ट में नाम होने का आरोप है. आयोग ने प्रशांत किशोर से दो वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में जवाब मांगा है. बता दें कि प्रशांत किशोर का नाम पश्चिम बंगाल और बिहार दोनों राज्यों के वोटर लिस्ट में है.  तीन दिनों के भीतर उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा गया है. 

रोहतास जिले की करगहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी  की ओर से मंगलवार को यह  नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में कहा गया है कि एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार प्रशांत किशोर का नाम बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों के निर्वाचन सूची में है.  उनका नाम बिहार के करगहर विधानसभा क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज है. आयोग ने कहा है कि लोक प्रतिनिधित्व कानून के अनुसार एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में किसी एक व्यक्ति का पंजीयन नहीं हो सकता है.  

इन नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कानून के तहत एक  साल की जेल या जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है.  निर्वाची पदाधिकारी ने प्रशांत किशोर से तीन दिनों के भीतर इसका जवाब देने को कहा है.  दूसरी ओर जनसुराज पार्टी का कहना है कि प्रशांत किशोर जब पश्चिम बंगाल में रहते थे, तब उन्होंने अपना नाम वहां की मतदाता सूची में दर्ज कराया था. अब वह बिहार में रहते हैं और करगहर  में  उनका नाम वोटर लिस्ट में है.  पार्टी का कहना है कि प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से अपना नाम हटाने का आवेदन पहले ही दे दिया है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadBiharElectionPrashant KishoreNotice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.