✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार के अपराधियों का बोकारो में डेरा : पढ़िए-कोलकत्ता के कारोबारी को लूटने वाले कैसे आये कब्जे में !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:20:21 AM

धनबाद (DHANBAD) : बिहार के अपराधी बोकारो में डेरा डालकर क्राइम कर रहे है. क्राइम करने का तरीका भी उनका अजीब है. लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी पर चढ़ाते  हैं और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते है. ऐसा ही एक मामला बोकारो के चंद्रपुरा थाना में हुआ था. जिसका खुलासा बोकारो पुलिस ने किया है. पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसमे गया, बाढ़ और आरा के अपराधी शामिल थे. यह सभी फिलहाल बोकारो में रह रहे थे. दरअसल, 30 मई को चंद्रपुरा थाना में बोकारो का कारोबारी हसनैन आलम ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसे एक अज्ञात युवक ने लिफ्ट देने के बहाने चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल पर बैठाया. 

चंद्रपुरा स्टेशन से ले जाकर लूट लिए थे 
 
इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर अन्य अपराधियों के साथ मिलकर लूट लिया. युवक को धमकाया गया कि अगर पुलिस में शिकायत की, तो उसकी जान मार दी जाएगी. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम ने जांच शुरू की तो इस गिरोह का खुलासा हुआ. लूट कांड में शामिल पांच आरोपियों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनसे लूटा  गया आईफोन, 4 अन्य मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद किए गए है.  

बिहार के क्रिमिनल गैंग से जुड़े है अपराधी 

अपराधी बिहार गैंग से जुड़े हुए है. जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें बिहार, गया के प्रिंस कुमार सिंह उर्फ सोनू, बोकारो के रोहित कुमार ठाकुर, बिहार, बाढ़ के अमित सिंह उर्फ़ गोलू, बिहार, आरा के विक्की शामिल है. पुलिस सूत्रों के अनुसार कारोबारी कोलकाता से धनबाद अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आ रहे थे. लेकिन गलती से वह धनबाद में नहीं उतर पाए और चंद्रपुरा पहुंच गए. इसी दौरान चंद्रपुरा स्टेशन पर एक युवक ने अपनी बाइक से काफी कम कीमत पर धनबाद ले जाने की बात कही. इस लालच में कारोबारी आ गए और युवक के साथ बाइक पर बैठकर चल पड़े. बाइक जैसे ही सुनसान रास्ते पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद अन्य अपराधियों ने घेर कर उन्हें लूट लिया. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBokaroCrimeBiharKarobari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.