✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार:अपराधियों की अब खैर नहीं,18 दिन में पांच मुठभेड़,किसने कहा हर अपराध का बदला लेंगे बिहार के सम्राट!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 7:38:04 PM

धनबाद(DHANBAD):बिहार में राज्य की कमान संभालने के बाद से सम्राट चौधरी एक्शन में है. एकतरफ  अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है तो दूसरी तरफ अफसरशाही पर भी लगाम लगाया. अब सबसे ज्यादा चर्चा एनकाउंटर की है. बीते 18 दिन में  पाँच मुठभेड़ हुई. जिससे साफ संकेत मिला की अब अपराधियों का सीधा हिसाब होगा. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री सह केन्द्रीय मंत्रीय जीतन राम मांझी ने एक पोस्ट किया.जिसमें खुला कर लिखा अपराध का बदला लेंगे सम्राट.         

 

उन्होंने लिखा अपराधियों पर सम्राट की पराक्रमी सेना का  कहर जारी, चुन चुन कर जमींदोज  किये  जा रहे हैं अपराधी.   कहा था ना, सबका हिसाब होगा या तो सुधर जाइए या बिहार छोड़ दीजिये.  हर अपराध का बदला लेंगे बिहार के सम्राट.  दरअसल, बिहार में दनादन एनकाउंटर हो रहे हैं.  अपराधियों का चुन चुन कर हिसाब हो रहा है.  

चर्चित हर्ष मर्डर केस में पुलिस का  दूसरा एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार सिवान के चर्चित हर्ष मर्डर केस में पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर कर दिया है.  इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू  यादव पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है.  पुलिस के इस एक्शन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.  बिहार के सिवान जिले में विधान परिषद के पूर्व सदस्य और भाजपा नेता के करीबी रिश्तेदार की  अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.  19 अप्रैल को हुई इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था.  जिसमें गोली मारने वाला साफ-साफ नजर आ रहा था.  भाजपा नेता  के भतीजे हर्ष सिंह और एक अन्य व्यक्ति चंदन सिंह को नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों  ने गोली मार दी थी.  बताया जा रहा है कि सड़क पर कार  सटने  के बाद अपराधियों के साथ बकझक  हुई थी.  उसके बाद अपराधियों ने गोली मार दी थी.  

अपराधियों के खिलाफ बिहार पुलिस एक्शन मोड में

उल्लेखनीय है कि अपराधियों के खिलाफ बिहार पुलिस एक्शन मोड में है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि वह अपराधियों का पिंडदान करेंगे, इसके बाद से पुलिस एक्शन  तेज हुई है.  जानकारी के अनुसार 18 दिनों में अब तक पांच एनकाउंटर हो चुके हैं.  सिवान के चर्चित हर्ष मर्डर केस में पुलिस ने रविवार की सुबह-सुबह एनकाउंटर किया।  इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव मुठभेड़ में मारा  गया.  इससे पहले 30 अप्रैल की सुबह भी सिवान पुलिस ने इसी मर्डर केस से जुड़े एक अन्य आरोपी  छोटू यादव का भी हाफ एनकाउंटर किया था.  पुलिस ने छोटू यादव के पैर में गोली मारी थी.  इससे पहले पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति पर हुए हमले के कथित मुख्य साजिश कर्ता  रामधनी यादव को 29 अप्रैल को मुठभेड़ में मार गिराया था.  मुठभेड़ के दौरान एक डीएसपी और दो निरीक्षक भी घायल हुए थे.  इससे पहले 22 अप्रैल को पटना पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया था.

Tags:DhanbadBiharPoliceApradhiencounterSamrat ChaudhryBihar NewsBihar UpdateBihar PoliceJitan Ram MajhiBihar Police EncounterEncounter in bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.