✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार: फायरिंग की घटना के बाद तेजश्वी-रोहिणी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला-खबरदार! कोई इसे जंगल राज कहेगा तो?

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:14:35 AM

धनबाद (DHANBAD) : पटना के हाई अलर्ट जोन में फायरिंग की घटना ने नीतीश  सरकार को एक बार फिर घेरने  का मौका दे दिया है.  दरअसल, पटना में गुरुवार को अति महत्वपूर्ण इलाके में फायरिंग की घटना हुई.  घटनास्थल के अगल-बगल ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मंत्री अशोक चौधरी के आवास है.  बताया जाता है की बाइक सवार बदमाशों में एक युवक से लूटपाट के दौरान फायरिंग कर दी.  युवक को तो गोली नहीं लगी लेकिन इस घटना ने बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है.  पहले तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बिहार की कानून- व्यवस्था पर नीतीश  सरकार को घेरा, फिर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सरकार की मनसा पर ही सवाल खड़ा कर दिया है.  कहा है कि तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर सरकार की मनसा पर शक होता है. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई \ चलवाई  गई है.  

एनडीए के "राक्षस  राज " में सत्ता  संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि अपराधी हाई सिक्युरिटी जोन की  कुछ ही दूरी पर, जहां राज्यपाल का आवास राज भवन है, मुख्यमंत्री आवास है, नेता प्रतिपक्ष का आवास है, न्यायाधीश आवास है और एयरपोर्ट है. वहां खूंखार अपराधी खुलेआम फायरिंग करते हुए घूम रहे है. उन्होंने तंज कसा  है कि खबरदार! कोई इसे  जंगल राज कहेगा तो? वैसे भी कल प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं, इसलिए गोदी मीडिया को सकारात्मक छवि बनाए रखनी है. इसके बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है की सुरक्षा के दृष्टिकोण से राजधानी पटना के सबसे संवेदनशील, व महत्वपूर्ण इलाके में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आधिकारिक आवास के बाहर गोली चलने की घटना से ही बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उजागर होती है.  

बिहार में अपराधियों का तांडव सिर चढ़कर जारी है और मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूरी सरकार अचेत अवस्था में है. कुछ दिनों पहले ही सड़क यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव के काफिले  की सुरक्षा में चूक व प्रशासनिक लापरवाही की वजह से एक ट्रक के घुसने की चिंताजनक घटना हुई. और आज की इस घटना से तेजस्वी यादव की सुरक्षा में सरकार के द्वारा बरती जा रही लापरवाही व उदासीनता से सरकार की मनसा पर शक होता है.  बता दे कि  गुरुवार को तेजस्वी यादव के आवास के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का पर्स छीन लिया और विरोध करने पर गोली चला दी. हालांकि वह युवक बाल बाल बच गया. उस युवक  के पास मात्र ₹400 थे, जिसे लेकर बदमाश फरार हो गए. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBiharFiringTwitArop

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.