✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: राजधानी के बिरसा चौक पर डीपी ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े हथियार के बलपर लाखों की लूट

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:07:06 AM

TNP DESK:जगरनाथपुर थाना के पास स्थित बिरसा चौक से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां लूटपाट घटना को अंजाम दिया गया है.डीपी ज्वेलर्स में हुई इस घटना में अपराधियों ने हथियार के बलपर लूटपाट कर इस हमले में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गया है. घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. इस घटना के पश्चात, पुलिस ने अपराधियों की तलाश में शीघ्र कार्रवाई शुरू की है और मामले की जांच जारी है.

दरअसल राजधानी रांची में लगातार अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना  के बिरसा चौक से सामने आया है. जहां अपराधियों ने बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल घटना की जानकारी जगरनाथ थाने को दे दी गई है, सूचना मिलते ही पुलिस ज्वेलरी दुकान में पहुंच कर मामले की जांच में जुट  गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने हथियार के बलपर लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया है. अपऱाधियों ने दिन के उजाले में पहले ज्वेलरी शॉप में घुसे,जिसके बाद उन्होंने हथियार दिखाकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त शॉप में ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी समेत कई ग्राहक मौजूद थे. फिलहाल पुलिस मौके पर पुहंच कर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचना करने में जुट गई है. 

बता दें कि रांची में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए है. अपराधी बेखौफ होकर घटना औऱ लूटपाट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहे है. वहीं दूसरी ओर पुलिस भले ही रांची में क्राइम कंट्रोल करने की बात कर रही है. लेकिन अपराधी बीच-बीच में वारदात और लूटपाट की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने नई चुनौती खड़े कर रहे है.

Tags:ranchi newsranchi crime newscrime newsranchi latest newsjharkhand newshindi newsranchiranchi news in hindiranchi policejharkhand crime newsranchi crimelatest newsranchi news todayranchi news updatecrime in ranchiranchi news livecrime news in hindicrime news ranchicrimefiring in ranchinews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.