✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: गढ़वा में सरेआम अपराधियों ने मारी युवक को गोली,मचा हड़कप  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:35:59 PM

गढ़वा(GARHWA): जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. खुलेआम एक युवक को बीच बाजार गोली मार कर घायल कर दिया. गोली की घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया. घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है.      

बता दे कि गढ़वा शहर के व्यस्ततम इलाका इंदिरा गांधी रोड के चौक पर देर शाम गोली चलने से हड़कंप मच गया. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.  घायल युवक की पहचान इंदिरा गांधी मोहल्ला निवासी मनोज कुमार केशरी के 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार केशरी के रूप में हुई है.  घटना के बाद उसे तुरंत परिजनों द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, राजा कुमार केशरी शाम के समय अपनी दुकान पर बैठा हुआ था.  इसी दौरान मोहल्ले के ही मुन्नू केशरी ने वहां आकर अचानक उस पर गोली चला दी. गोली राजा के पेट के बाएं में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घायल को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजा और मुन्नू केशरी के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी पुराने विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है. सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन मे जुटी हुई है.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार,गढ़वा   

Tags:BIGBREAKING: Criminals shot a youth in broad daylight in Garhwacausing panicgarhwa newsgarhwa ka newsnews garhwagarhwa news livegarhwa news hindigarhwa news todaygarhwa news videogarhwa jila ka newsgarhwa live newsgarhwa hindi newsgarhwa local newsgarhwa crime newsgarhwa today newstoday news garhwagarhwa latest newsgarhwa police newsgitansh tv garhwa newsgarhwa jharkhand newsjharkhand garhwa newslatest news garhwajharkhand garhwa ka newsbreaking news garhwagarhwa breaking newsgarhwa accident newsgarhwa election newsgreen line news garhwa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.