✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिग अपडेट: एयर एंबुलेंस क्रैश में सात लोगों की दर्दनाक मौत, मरीज समेत पूरी टीम की गई जान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 23, 2026, 11:49:17 PM

रांची(RANCHI): : एक बेहद दुखद घटना में रेड बर्ड एविएशन कंपनी की एयर एंबुलेंस (मेडिकल एयरक्राफ्ट) हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है.

जानकारी के अनुसार, एयर एंबुलेंस में कुल सात लोग सवार थे. इनमें पायलट विवेक विकास भगत और सह-पायलट सबराजदीप सिंह शामिल थे. इसके अलावा विमान में संजय कुमार नामक मरीज को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था. मरीज के साथ उनके परिजन अर्चना देवी और धूरू कुमार भी मौजूद थे.

मेडिकल टीम की ओर से डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और नर्स सचिन कुमार मिश्रा भी विमान में सवार थे. हादसा इतना भीषण था कि किसी को बचाया नहीं जा सका. सभी की मौके पर ही मौत हो गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. तकनीकी खराबी या मौसम संबंधी कारणों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. संबंधित एजेंसियां ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं.

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है. प्रशासन की ओर से शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

रेड बर्ड एविएशन कंपनी की इस एयर एंबुलेंस दुर्घटना ने एक बार फिर हवाई सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी.

(अपडेट जारी...)

Tags:Air Ambulance CrasAir ambulance CrashPlane Crash ChatraRanchi newsair ambulance newsjharkhand newsjharkhand breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.