✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Update:कुख्यात प्रिंस खान गिरोह का" टेरर "सैफी भेजा गया आसनसोल जेल,धनबाद पुलिस रिमांड पर लाने की तैयारी में!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 9:00:39 PM

धनबाद(DHANBAD):प्रिंस खान गैंग का" थिंक टैंक" सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को आसनसोल जेल भेज दिया गया है. धनबाद पुलिस अब उसे रिमांड पर धनबाद लाने की तैयारी में है. सैफी को निरसा के अंकुर बायो केम फैक्ट्री के मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में  आसनसोल जेल भेजा गया है. उसके खिलाफ आसनसोल में मुकदमा दर्ज था.

बता दें  की कुख्यात  प्रिंस खान गिरोह के" थिंक टैंक" सैफी को रविवार की सुबह कोलकाता पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था. यूएई के आजमान से वह फ्लाइट से जैसे ही कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा ,उसे दबोच लिया गया. बताया जाता है कि धनबाद पुलिस की सक्रियता से वह पकड़ में आया.धनबाद पुलिस का गैंग्स पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार बताया जाता है.

सैफी प्रिंस खान गिरोह में एकमात्र पढ़ा लिखा युवक था. गिरोह को तकनीकी रूप से धार देने में उसकी बड़ी भूमिका रही है .सैफी अब्बास नकवी मूल रूप से यूपी के जौनपुर जिले  का रहने वाला है. धनबाद के वासेपुर में उसका बचपन  बीता था. सूत्रों के अनुसार निरसा के तेतुलिया स्थित अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी से सीधे रंगदारी मांगते हुए फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. इस मामले में आसनसोल में मुकदमा दर्ज हुआ था.

सूत्र यह भी बताते हैं कि प्रिंस खान गिरोह में उसकी हैसियत नंबर 3 की थी. वह तकनीक रूप से दक्ष है. अंग्रेजी भी उसे अच्छी आती है. वह गिरोह से पढ़े-लिखे युवकों को समय-समय पर जोड़ता रहा. प्रिंस खान गिरोह के लिए पत्र लिखना, उसे वायरल करने का काम सैफी ही करता था. सैफी की गिरफ्तारी से प्रिंस खान गिरोह के स्लीपर सेल की बेचैनी बढ़ी हुई है.सैफी अब गैंग के हर गतिविधियों का राज पुलिस के सामने खोलेगा.

Tags:Gangster NewsPrince KhanGangster Prince KhanMajor ArrestPrince Khan Major NewsPrince Khan Major UpdateDhanbad PoliceAsansol Jail

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.